लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनावः 243 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, सांसद संजय सिंह ने कहा- कांग्रेस और राजद से दूरी, बिहार में फिर से ‘जंगलराज’

By एस पी सिन्हा | Updated: July 11, 2025 17:48 IST

Assembly elections: संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने बिहार में चुनाव लड़ने के लिए हरी झंडी दे दी है।संजय सिंह ने बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की।खेमका हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि जब राजधानी में एक व्यापारी की हत्या हो जाती है।

पटनाः आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में यह ऐलान कर दिया कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लडेगी। इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार पर बिहार में ‘जंगलराज’ की वापसी का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा बेरोजगारी की बदहाल हो गई है। संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी।

उन्होंने बताया कि पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बिहार में चुनाव लड़ने के लिए हरी झंडी दे दी है और पार्टी ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। संजय सिंह ने बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने राजधानी पटना में हुए गोपाल खेमका हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि जब राजधानी में एक व्यापारी की हत्या हो जाती है।

उसके परिवार को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ता है, जहां 6 साल पहले बेटे की हत्या हुई थी और अब पिता की, तो यह दर्शाता है कि बिहार में ‘जंगलराज’ किस तरह से लौट आया है। उन्होंने दरभंगा में एक बलात्कार पीड़िता को मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में उचित इलाज न मिलने और उसकी जान चले जाने जैसी हृदय विदारक घटनाओं का भी उल्लेख किया, जो राज्य की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती हैं। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों की हालत बताने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह सबको दिख रही है।

संजय सिंह ने बेरोजगारी के कारण बिहार से युवाओं के भारी पलायन पर भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि आज लगभग 2 करोड़ 70 लाख बिहारी मजबूरी में राज्य से बाहर रह रहे हैं, जो कोई मामूली आबादी नहीं है। वहीं, संजय सिंह ने बिहार के 74 फीसदी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का मुद्दा भी उठाते हुए कहा कि यह भी एक बड़ा संकट है, जिसे आम आदमी पार्टी चुनाव में प्रमुखता से उठाएगी।

उन्होंने कहा कि कैसे बाढ़ से निजात पाई जा सकती है, इस पर पार्टी के पास योजना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसे मुद्दे आम आदमी पार्टी के मुख्य चुनावी एजेंडे रहेंगे। चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर भी संजय सिंह ने सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बिहार में एक साजिश रच रहा है और यह सीधे तौर पर लोगों को मतदान से वंचित करने की एक बड़ी साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पूरी तरीके से भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है।

टॅग्स :बिहारपटनासंजय सिंहAam Aadmi Partyकांग्रेसआरजेडीलालू प्रसाद यादवअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO