Assembly Elections Result 2022: मतगणना के बीच EVM के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रुझानों में पांच राज्यों में पिछड़ी
By अनिल शर्मा | Updated: March 10, 2022 11:54 IST2022-03-10T11:41:28+5:302022-03-10T11:54:52+5:30
दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर से प्रदर्शन की आई तस्वीरों में पार्टी कार्यकर्ता ईवीएम से लोकतंत्र की हत्या वाले बैनर के साथ अपना विरोध जता रहे हैं। रुझानों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सत्ता में वापसी कर रही है।

Assembly Elections Result 2022: मतगणना के बीच EVM के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रुझानों में पांच राज्यों में पिछड़ी
Assembly Elections Result 2022: शुरुआती रुझानों में पांचों राज्यों में पिछड़ने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी निराश हैं। समर्थक एक बार इसके पीछे ईवीएम में गड़बड़ी को जिम्मेदार मान रहे हैं। यही वजह है कि पांचों राज्यों में हुए विधानसभा के मतगणना के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता ईवीएम के खिलाफ दिल्ली में पार्टी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
एएनआई ने ट्वीट किया, विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी रहने के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में पार्टी कार्यालय के बाहर ईवीएम का विरोध किया। चुनाव आयोग के नवीनतम आधिकारिक रुझानों के अनुसार पार्टी सभी पांच राज्यों में पीछे चल रही है।
Congress workers protest against EVM, outside party office in Delhi as counting for the #AssemblyElections continues. The party is trailing in all five states as per the latest official trends by the Election Commission. pic.twitter.com/8Ltemk5wrW
— ANI (@ANI) March 10, 2022
दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर से प्रदर्शन की आई तस्वीरों में पार्टी कार्यकर्ता ईवीएम से लोकतंत्र की हत्या वाले बैनर के साथ अपना विरोध जता रहे हैं। रुझानों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सत्ता में वापसी कर रही है। वहीं 2017 में मिली सीटों के मुताबिक इस बार सपा की सीटें जरूर बढ़ीं हैं लेकिन बहुमत से काफी पीछे है।
बात कांग्रेस की करें तो पंजाब में वह सत्ता से बेदखल होती दिख रही है। पंजाब में अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी बहुमत हालिस करते दिख रही है। पंजाब के लोगों का आप पर भरोसा दिखाई देता नजर आ रहा है। उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी कांग्रेस काफी पीछे है।