लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने कहा- ‘झाड़ू का झांसा और कमल ने फांसा’ से लोग परेशान, शुरू किया ‘दिल्ली के दिल की बात...’ अभियान

By भाषा | Updated: January 10, 2020 16:28 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता और कुछ अन्य नेताओं की मौजूदगी में इस अभियान की शुरुआत की।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस व्हाट्सऐप, वेबसाइट और सोशल मीडिया के अलग अलग मंचों के माध्यम से लोगों से राय लेगी।विश्वविद्यालयों में परिसर की स्थिति खराब है। लोगों की आवाज दबाई जा रही है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के अपने घोषणापत्र के लिए कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी के लोगों की राय जानने के मकसद से शुक्रवार को ‘दिल्ली के दिल की बात, कांग्रेस के साथ’ नामक अभियान की शुरुआत की।

इस अभियान के तहत कांग्रेस व्हाट्सऐप, वेबसाइट और सोशल मीडिया के अलग अलग मंचों के माध्यम से लोगों से राय लेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता और कुछ अन्य नेताओं की मौजूदगी में इस अभियान की शुरुआत की।

थरूर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों उद्योग जगत के लोगों और अमीरों के साथ विचार-विमर्श कर रहे रहे हैं। लेकिन हम दिल्ली के आम लोगों के साथ संवाद करेंगे। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज विश्वविद्यालयों में परिसर की स्थिति खराब है। लोगों की आवाज दबाई जा रही है। ऐसे में सभी लोग अपनी राय दे सकते हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि हम हमारे यहां एक घोषणा पत्र लाए जिसमें लोगों की अकांक्षाओं और उम्मीदों की झलक हो।’’ आम आदमी पार्टी और भाजपा पर निशाना साधते हुए थरूर ने कहा, ‘‘ दिल्ली में ‘झाड़ू का झांसा और कमल ने फांसा’ से लोग परेशान हैं। हम लोगों को यहां एक उम्मीद देना चाहते हैं।’’

चोपड़ा ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक जनता की राय ली जाएगी और फिर लोगों के सुझावों को घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। गौरतलब है कि दिल्ली में आगामी आठ फरवरी को मतदान है। नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे। 

टॅग्स :कांग्रेसदिल्लीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शशि थरूर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह