लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनावः कांग्रेस आंतरिक सर्वे में खुलासा, पंजाब और उत्तराखंड में बनेगी सरकार, जानें उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर का हाल

By शीलेष शर्मा | Updated: October 18, 2021 18:33 IST

Assembly elections: अमरिंदर सिंह के कांग्रेस से बगावत कर देने के कारण पूर्व सीएम के प्रभाव वाले क्षेत्रों में पराजय का सामना करना पड़ सकता है। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस द्वारा कराये गये आंतरिक सर्वेक्षण के नतीजों से पार्टी नेतृत्व ने राहत की सांस ली है।उत्तराखंड में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की  स्थिति में है, जबकि पंजाब में कांग्रेस सरकार की वापसी होगी।117 सीटों वाली पंजाब विधानसभा में सरकार बनाते समय कांग्रेस विधायकों की संख्या 79 थी।

नई दिल्लीः पांच राज्य में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में 2022 में वोट डाले जाएंगे। हर दल आंतरिक सर्वे कर रहे हैं।

इस बीच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों का रुख भांपने के लिए कांग्रेस द्वारा कराये गये आंतरिक सर्वेक्षण के नतीजों से पार्टी नेतृत्व ने राहत की सांस ली है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार पार्टी के चुनाव पूर्व कराये गये सर्वेक्षण की रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तराखंड में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की  स्थिति में है, जबकि पंजाब में कांग्रेस सरकार की वापसी होगी।

परन्तु उसकी वर्तमान सीटों की संख्या घट सकती है। उल्लेखनीय है कि 117 सीटों वाली पंजाब विधानसभा में सरकार बनाते समय कांग्रेस विधायकों की संख्या 79 थी। आप के पास 16 विधायकों का समर्थन प्राप्त था। अन्य दलों की संख्या 18 थी, जिनमें शिरोमणि अकाली दल के 13 और भाजपा के दो विधायक शामिल थे।

अमरिंदर सिंह के कांग्रेस से बगावत कर देने के कारण कांग्रेस को अमरिंदर के प्रभाव वाले क्षेत्रों में पराजय का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश में सर्वेक्षण की रिपोर्ट कहती है कि कांग्रेस पिछले चुनावी नतीज़ों की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन करेगी, जिससे उसकी सीटों की संख्या कई गुना बढ़ सकती है।

पिछले चुनाव में कांग्रेस केवल 7 सीटें ही जीत सकी थी लेकिन प्रियंका गांधी की सक्रियता से संघठन को जो मज़बूती मिली उससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल मज़बूत हुआ है। प्रदेश के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने खुलासा किया कि भाजपा को पराजित करने के लिये चुनिंदा सीटों पर सपा और कांग्रेस दोस्ताना संघर्ष करेंगे।

जहां कांग्रेस मज़बूत होगी वहां सपा अपना कमज़ोर उम्मीदवार उतारेगी और जहां सपा मज़बूत होगी वहाँ कांग्रेस का कमज़ोर उम्मीदवार होगा। पार्टी सूत्रों का कहना था कि यदि चुनाव परिणाम सर्वेक्षण के अनुरूप आते हैं तो चुनाव बाद सपा और कांग्रेस मिलकर सरकार बनाने की कोशिश करेंगे। अन्य राज्यों से मिली रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल कांग्रेस के लिए चुनाव परिणामों को ले कर कोई अच्छे संकेत नहीं मिले हैं। 

टॅग्स :चुनाव आयोगविधानसभा चुनावपंजाब विधानसभा चुनावउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावगोवामणिपुरउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं