लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में भगदड़, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के संपर्क में योगी सरकार के चार मंत्री

By शीलेष शर्मा | Updated: October 11, 2021 19:35 IST

भाजपा सरकार में परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे नैनीताल से विधायक संजीव आर्य ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा देकर घर वापसी कर ली। राहुल गांधी से मुलाक़ात के बाद दोनों नेताओं को कांग्रेस में शामिल कर लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देयशपाल छह बार विधायक चुने गए हैं। इनमें दो बार वह उत्तर प्रदेश में विधायक थे।कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के दो बार अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष रहे हैं।यशपाल के पुत्र संजीव आर्य उत्तराखंड की नैनीताल विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

नई दिल्लीः उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसकी बड़ी शुरुआत आज उत्तराखंड से हुई।

उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उस समय बड़ा झटका लगा, जब राज्य के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य भगवा दल छोड़कर अपने पुत्र एवं विधायक संजीव आर्य के साथ सोमवार को फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। यशपाल 2007 से 2014 तक कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष थे।

वह उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले 2017 में भाजपा में शामिल हो गए थे। यशपाल आर्य और उनके बेटे राष्ट्रीय राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं हरीश रावत, के सी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास में मुलाकात की थी।

इन नेताओं के चुनाव से पूर्व पाला बदलने की शुरुआत के साथ ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ,सपा और बसपा छोड़ कर भाजपा में गये नेता अब कांग्रेस और सपा नेताओं से संपर्क कर रहे हैं, ताकि वह टिकट मिलने के आश्वासन के साथ भाजपा छोड़ कर कांग्रेस अथवा समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकें।

कांग्रेस सूत्रों ने दावा किया कि योगी सरकार के चार मंत्री प्रियंका गांधी के संपर्क में हैं और वह जल्दी ही भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर सकते हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने किसी नाम का खुलासा तो नहीं किया लेकिन उन्होंने दलील दी कि प्रियंका गांधी जिस तरह प्रदेश में सक्रिय हो कर योगी सरकार से टक्कर ले रहीं हैं।

उससे माहौल बदला है और कांग्रेस मज़बूत विकल्प के रूप में उभर रही है। यही कारण है कि जो नेता अपने पुराने दलों को छोड़ कर भाजपा में गये थे वह भाजपा छोड़ कर दूसरे दलों के संपर्क में हैं। माना जा रहा है कि चुनाव आते आते उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश भाजपा में बड़ी भगदड़ मचेगी, जिसकी शुरुआत आज उत्तराखंड से यशपाल आर्य और अन्य नेताओं ने की है।

यशपाल ने कांग्रेस में शामिल होने के तुरंत बाद कहा, ‘‘यह मेरे लिए एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि मैं अपने परिवार में लौट आया हूं। यह मेरी घर वापसी है। मेरे लिए इससे अधिक खुशी का दिन नहीं हो सकता। मैं अपनी वापसी के बाद राहत महसूस कर रहा हूं।’’ यशपाल राज्य की बाजपुर (एससी) विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

वह इससे पहले मुक्तेश्वर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते थे। वह हरीश रावत के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में मंत्री थे और वह उत्तराखंड की पहली विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। यशपाल ने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए नि:स्वार्थ भाव से काम करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘यदि कांग्रेस मजबूत बनकर उभरती है, तो लोकतंत्र और मजबूत होगा।’’

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावउत्तराखण्डBJPकांग्रेसप्रियंका गांधीचुनाव आयोगयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल