लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव: असम और पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे अमित शाह

By भाषा | Updated: March 13, 2021 19:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मार्च केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह विधानसभा चुनावों के मद्देनजर रविवार से असम और पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे, जहां वह जनसभाओं के संबोधित करने के अलावा अन्य राजनीतिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

भाजपा सूत्रों ने कहा कि शाह रविवार को असम के मार्गरीटा और नाजिरा में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह बंगाल रवाना हो जाएंगे और शाम के समय खड़गपुर में रोड शो करेंगे।

सोमवार को शाह पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम और रानीबंद में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और फिर गुवाहाटी रवाना हो जाएंगे। वहां पर वह टाउन हॉल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा पश्चिम बंगाल में पार्टी के उन 129 कार्यकर्ताओं के परिवारों से भी मुलाकात कर सकते हैं, जो बीते पांच साल में कथित रूप से राजनीतिक हिंसा में मारे गए हैं।

भाजपा हिंसा के लिये सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार बताती रही है।

सूत्रों ने कहा कि दोनों नेता आने वाले दिनों और सप्ताहों में छोटे-छोटे समूहों में इन परिवारों से मुलाकात करेंगे।

सूत्रों ने कहा कि शाह पार्टी के 86 मृत कार्यकर्ताओं के परिवारों के सदस्यों से मुलाकात करेंगे जबकि नड्डा शेष परिवारों से मिलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया