विधानसभा चुनाव 2025ः 58 पर्यवेक्षक नियुक्त, एक्शन में कांग्रेस?, देखिए लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2025 22:44 IST2025-06-29T22:42:32+5:302025-06-29T22:44:15+5:30

Assembly elections 2025: पिछले विधानसभा चुनाव में 'महागठबंधन' के सबसे बड़े घटक दल राजद ने 144 सीट पर चुनाव लड़ा था और 75 सीट जीती थीं।

Assembly elections 2025 polls 58 observers appointed, Congress in action?, see the list | विधानसभा चुनाव 2025ः 58 पर्यवेक्षक नियुक्त, एक्शन में कांग्रेस?, देखिए लिस्ट

file photo

Highlightsबिहार में विधानसभा की 243 सीट हैं।सिलसिले में 58 पर्यवेक्षक नामित किये।अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

नई दिल्लीः बिहार में इस साल के उत्तरार्ध में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के वास्ते कमर कसते हुए कांग्रेस ने रविवार को इस सिलसिले में 58 पर्यवेक्षक नामित किये। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव के लिए 58 पार्टी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की, जिनमें विंग कमांडर अनुमा आचार्य (सेवानिवृत्त), अली मेहंदी, अशोक चांदना, मनोज यादव, नदीम जावेद, शोएब खान, अखिलेश यादव, वीरेंद्र यादव जैसे नेता शामिल हैं। बिहार में पिछले विधानसभा चुनाव में 'महागठबंधन' के सबसे बड़े घटक दल राजद ने 144 सीट पर चुनाव लड़ा था और 75 सीट जीती थीं।

बिहार में विधानसभा की 243 सीट हैं। कांग्रेस ने 70 सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे केवल 19 सीट मिलीं। गठबंधन की दूसरी सहयोगी भाकपा (माले) लिबरेशन ने 19 सीट पर चुनाव लड़ा और 12 सीट हासिल कीं। बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

Web Title: Assembly elections 2025 polls 58 observers appointed, Congress in action?, see the list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे