Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज वोटिंग, बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर
By अंजली चौहान | Updated: November 17, 2023 07:13 IST2023-11-17T07:02:06+5:302023-11-17T07:13:18+5:30
जहां भाजपा को केंद्र और राज्य की योजनाओं की सफलता और पीएम मोदी के करिश्मे को उजागर करके सत्ता में लौटने की उम्मीद है, वहीं कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए सत्ता विरोधी भावना और भ्रष्टाचार के आरोपों पर भरोसा कर रही है।

फोटो क्रेडिट- फाइल फोटो
Assembly Elections 2023: विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मतदान होगा। मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है जिसमें मध्य प्रदेश में बीजेपी से सत्ता खुद के हाथों में लेने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।
वहीं, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की अग्निपरीक्षा है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों में, भाजपा ने किसी को भी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश नहीं किया है और चुनाव अभियान के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर भारी भरोसा किया है।
दोनों की राज्यों के लिए वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव में 22 जिलों के 70 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। विधानसभाओं के लिए मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। नक्सल प्रभावित इलाकों में सुबह 7:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक वोटिंग होगी।
सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच सत्ता की मुख्य लड़ाई के साथ कुल 2,533 उम्मीदवार मैदान में हैं। शुक्रवार को 5,60,60,925 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं।
Madhya Pradesh, Chhattisgarh to go for assembly polls today as BJP, Congress contend for power in high-stakes battle
— ANI Digital (@ani_digital) November 17, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/xniWI59OZq#MadhyaPradeshElection2023#ChhattisgarhElections2023#BJP#Congresspic.twitter.com/7K7JSgkb6d
मध्य प्रदेश चुनाव में कितने उम्मीदवार लड़ रहे हैं?
मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए कुल 2,533 उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां सत्ता के लिए मुख्य लड़ाई सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी कांग्रेस के बीच है। इन 2,533 उम्मीदवारों में से 2,280 पुरुष, 252 महिलाएं और एक तीसरे लिंग का व्यक्ति है।
जहां भाजपा को राज्य में लागू की गई केंद्र और राज्य की योजनाओं की सफलता को उजागर करके सत्ता में लौटने की उम्मीद है, वहीं कांग्रेस माहौल को अपने पक्ष में करने के लिए सत्ता विरोधी भावना और शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर भरोसा कर रही है।
मध्य प्रदेश में बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिमनी से पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, नरसिंहपुर में प्रह्लाद सिंह पटेल, निवास में फग्गन सिंह कुलस्ते और छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ जैसे दिग्गज शामिल हैं।
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इंदौर-1 से चुनाव लड़ रहे हैं; पार्टी के तीन लोकसभा सांसद - राकेश सिंह, गणेश सिंह और रीति पाठक भी मैदान में हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह राघौगढ़ सीट से हैं, जबकि डॉक्टर गोविंद सिंह लहार निर्वाचन क्षेत्र से हैं।