लाइव न्यूज़ :

Assembly elections 2022: यूपी में 55, गोवा की 40 और उत्तराखंड में 70 सीट पर कल मतदान, सीएम सावंत, मुख्यमंत्री धामी, हरीश रावत और आजम खान प्रमुख प्रत्याशी

By भाषा | Updated: February 13, 2022 19:56 IST

Assembly elections 2022: उत्तराखंड में साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 57, कांग्रेस ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसीटों के लिए 301 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।गोवा विधानसभा की 40 सीटों के लिए सोमवार को मतदान होगा।भाजपा की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष मदन कौशिक शामिल हैं।

Assembly elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए राज्य की 55 सीटों के अलावा गोवा तथा उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान होगा।

इसमें गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं। गोवा विधानसभा की 40 सीटों के लिए सोमवार को मतदान होगा, जिसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। इन सीटों के लिए 301 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर दस्ताने उपलब्ध कराए

परंपरागत रूप से द्विध्रुवीय राजनीति वाले राज्य, गोवा में इस बार बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां आम आदमी पार्टी (आप), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और अन्य छोटे दल राज्य के चुनावी परिदृश्य पर अपनी छाप छोड़ने की होड़ में हैं। एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के लिए मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर दस्ताने उपलब्ध कराए जाएंगे।

सात चरणों में उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित

उन्होंने कहा कि महिला मतदाताओं की सुविधा के लिए राज्य में 100 से अधिक महिला मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नौ जिलों की 55 सीटों के लिए सोमवार को मतदान होगा और इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। सात चरणों में उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है।

दूसरे चरण में राज्य के नौ जिलों- सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली तथा शाहजहांपुर की 55 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान होगा। निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान कराने के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं।

मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर सोमवार को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। उत्तराखंड में मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान के लिए 11,697 केंद्र बनाये गये हैं। इन चुनावों में जिन महत्वपूर्ण उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होना है, उनमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके कैबिनेट सहयोगी सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे, धन सिंह रावत और रेखा आर्य के अलावा भाजपा की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष मदन कौशिक शामिल हैं।

कांग्रेस के प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री यशपाल आर्य, कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष गणेश गोदियाल और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रीतम सिंह शामिल हैं। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 57, कांग्रेस ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए थे।

आप के मुख्यमंत्री चेहरा अमित पालेकर शामिल

गोवा में प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (भाजपा), विपक्ष के नेता दिगंबर कामत (कांग्रेस), पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल अलेमाओ (टीएमसी), रवि नाइक (भाजपा), लक्ष्मीकांत पारसेकर (निर्दलीय), पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय सरदेसाई (जीएफपी) सुदीन धवलीकर (एमजीपी), पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर और आप के मुख्यमंत्री चेहरा अमित पालेकर शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में सोमवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। दूसरे चरण में होने वाले 55 सीटों में से भाजपा ने 2017 में 38 सीटें जीती थीं जबकि सपा को 15 और कांग्रेस को दो सीटें मिली थीं। सपा और कांग्रेस ने पिछला विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था।

सपा की जीती हुई 15 सीटों में 10 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार विजयी हुए थे। आजम खान को उनके गढ़ रामपुर सीट से मैदान में उतारा गया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान हुआ था। मतगणना 10 मार्च को होगी। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावAam Aadmi Partyसमाजवादी पार्टीकांग्रेसबीएसपीउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022goa assembly election 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत