Assembly Elections 2022: उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार हारे निवर्तमान मुख्यमंत्री, इस बार पंजाब ने भी पकड़ी वही राह
By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 10, 2022 16:30 IST2022-03-10T16:26:40+5:302022-03-10T16:30:57+5:30
Assembly Elections 2022: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी हार गए हैं। कांग्रेस को पंजाब में बड़ा झटका लगा है।

2017 में भी हरीश रावत को हार मिली थी।
Assembly Elections 2022: उत्तराखंड के बाद पंजाब में मुख्यमंत्री चुनाव हार गए हैं। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी खाटीमा से और पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को हार मिली है। 2017 में भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे हरीश रावत चुनाव हार गए थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी ने 7000 मतों से हराया। 2017 में भी हरीश रावत को हार मिली थी। हालांकि भले ही धामी हार गए, लेकिन भाजपा की सरकार वापसी हो रही है। भाजपा 70 सीट में से 48 सीट पर आगे है।
2017 में रावत दो सीट से हार गए थे। साथ-साथ कांग्रेस भी सत्ता से बाहर हो गई थी। पंजाब में भी कांग्रेस के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीट से चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस पार्टी पंजाब सत्ता से बाहर हो गई है। पंजाब में 117 सीट हैं और आप 92 सीट पर आगे है।
कांग्रेस महासचिव और प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत लालकुआं सीट से हार गए। भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने हराया। राज्य में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 57 सीटों पर जीत दर्ज की थी और इस बार उसने चुनाव में ‘अबकी बार, साठ पार’ का नारा दिया था।
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बरनाला जिले की भदौड़ सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार लाभ सिंह उगोके के हाथों हार का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को घोषित नतीजे के मुताबिक, पहली बार चुनाव लड़ रहे उगोके ने चन्नी को 37,558 मतों से हराया। निवर्तमान मुख्यमंत्री रूपनगर जिले की चमकौर साहिब सीट से भी हार गए हैं।