लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव 2022ः गोवा, उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित 5 राज्य में चुनाव, सीएम ममता ने कहा-सभी को मिलकर भाजपा को हराना होगा

By भाषा | Updated: December 14, 2021 21:18 IST

Assembly elections 2022: ममता बनर्जी ने इस जनसभा में गोवा में आगामी चुनाव के लिए तृणमूल और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के बीच गठबंधन की औपचारिक घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देएमजीपी राज्य का सबसे पुराना क्षेत्रीय संगठन है। जब गोवा मुस्कुराता है, तो भारत मुस्कुराता है।यह मत सोचिए कि गोवा बहुत छोटा है। सूर्योदय गोवा में होता है।

पणजीः तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि गोवा, उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे जिन राज्यों में 2022 की शुरुआत में चुनाव होने है, वहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘‘सूर्यास्त आरंभ हो गया’’ है और यह चलन पूरे देश में दिखाई देगा।

बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस को भगवा संगठन को लेकर बड़े-बड़े दावे करने के बजाय भाजपा के खिलाफ सही तरीके से लड़ना चाहिए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। बनर्जी ने इस जनसभा में गोवा में आगामी चुनाव के लिए तृणमूल और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के बीच गठबंधन की औपचारिक घोषणा की।

एमजीपी राज्य का सबसे पुराना क्षेत्रीय संगठन है। उन्होंने गाोवा के अपने दौरे के दूसरे दिन यहां कहा, ‘‘आपको गोवा की रक्षा करने के लिए काम करना होगा। गोवा भारत है। यह मत सोचिए कि गोवा बहुत छोटा है। सूर्योदय गोवा में होता है। जब गोवा मुस्कुराता है, तो भारत मुस्कुराता है।’’

बनर्जी ने कहा, ‘‘गोवा में सूर्यास्त भी होता है। भाजपा का सूर्यास्त गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब से शुरू हुआ है... यह पूरे भारत में होगा। उन्होंने लोगों को बहुत ठगा है।’’ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवा को भाजपा से ‘‘बचाने’’ के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए, भले ही वे किसी भी धर्म या समुदाय से संबंध रखते हों।

उन्होंने कहा, ‘‘गोवा को आपदा से बचाइए.... यह मेरा नारा है।’’ बनर्जी ने कहा कि तृणमूल और एमजीपी मिलकर काम करेंगी और आगामी चुनाव को जीतने से इस गठबंधन को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कांग्रेस के बारे में कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व वाला दल भाजपा से निपटने के केवल बड़े-बड़े दावे करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने के बड़े दावे करती है। पूरे देश में, आप अकेले लड़े। आप (इस साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल चुनाव में) हमारे खिलाफ भी लड़े। कम से कम भाजपा के खिलाफ लड़िए और उसके बाद बड़े बयान दीजिए। मैं कांग्रेस में भी थी, लेकिन मैंने इसे छोड़ा क्येांकि मैंने आपको (कांग्रेस को) भाजपा के साथ मित्रता करते देखा।’’ 

टॅग्स :ममता बनर्जीगोवाउत्तर प्रदेशपंजाब विधानसभा चुनावउत्तराखण्डमणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos