लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: राकांपा में चल रही केवल एक-दूसरे की टांग खिंचाई!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 25, 2019 08:40 IST

राकांपा महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस से बराबर सीटें चाहती है. सीटों के बंटवारे को लेकर मंगलवार को दोनों पार्टियों के बीच मुंबई में बैठक हुई. 288 सीटों वाले महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है.

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब शिवसेना ने अपनी 'इनकमिंग' शुरू कर दी है. आगामी सप्ताह में बार्शी से राकांपा के विधायक दिलीप सोपल और बोईसर से बहुजन विकास आघाड़ी के विधायक विलास तरे को शिवबंधन बांधना तय हुआ है.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद उदयनराजे ने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मेरे अच्छे मित्र हैं. यह मित्रता पार्टी और राजनीति से परे है. हम पिछले पांच वर्षों से सत्ता में नहीं हैं, इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने केवल मित्रता के लिए सही अर्थों में सातारा का विकास किया.

अपनी ही पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, अब राकांपा में केवल एक-दूसरे की टांग खींचने का ही काम चल रहा है और तो कुछ बचा नहीं है. उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए कतार लगाकर खड़े रहना मेरी फितरत में नहीं है. राजनीति में मेरा दायित्व केवल मेरे निर्वाचन क्षेत्र के प्रति है.

सत्ता रहे या न रहे, जनता की सेवा में अपने आपको झोंक देना मेरा स्वभाव है. इसलिए यह तर्क लगाना गलत है कि सत्ता के लिए मैं भाजपा में जाऊंगा. उचित समय आने पर सातारावासियों के हित का निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध हूं. इसलिए अब कोई किसी भी तरह के कयास न लगाए.

भाजपा में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर उदयनराजे ने कहा कि 'रामराजे नाईक-निंबालकर राजा हैं. मेरी और उनकी तुलना नहीं की जा सकती. वे उम्र में और दिल से बड़े हैं. इसलिए मेरा उनसे संबंध न जोड़ें. वे और शिवेंद्रराजे कहीं भी जा सकते हैं.' राकांपा की शिवस्वराज्य यात्रा 28 अगस्त को सातारा पहुंच रही है.

उसमें शरीक होने के बारे में पूछे जाने पर उदयनराजे ने कहा, 'अब सब तरफ यात्राएं निकल रही हैं. हमारा भी मेला (जत्रा) है तो हम इस तरह की यात्रा में कैसे शामिल हो सकते हैं?'

राकांपा के 3 विधायक शिवसेना में होंगे शामिल!

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब शिवसेना ने अपनी 'इनकमिंग' शुरू कर दी है. इसी की एक कड़ी के रूप में चुनाव में जीत दिलाने की क्षमता रखने वाले बागी नेताओं को पार्टी में प्रवेश कराने के काम में तेजी आई है. आगामी सप्ताह में बार्शी से राकांपा के विधायक दिलीप सोपल और बोईसर से बहुजन विकास आघाड़ी के विधायक विलास तरे को शिवबंधन बांधना तय हुआ है.

इसके अलावा राकांपा के और दो विधायक भी शिवसेना में शामिल हो सकते हैं. बार्शी विधानसभा को शिवसेना ने मांगा है और भाजपा को भी उसमें कोई अधिक दिलचस्पी नहीं है. अहमदनगर से राकांपा के विधायक संग्राम जगताप का निर्वाचन क्षेत्र शिवसेना के पास है. इसलिए जगताप को शिवसेना में शामिल होना है. लेकिन, फिलहाल कुछ तय नहीं है. दूसरी ओर, श्रीगोंदा से राकांपा के विधायक राहुल जगताप भी बगावत की तैयार में है.

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल