लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2019: चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, हरियाणा में पीएम मोदी, महाराष्ट्र में अमित शाह की रैलियां

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 19, 2019 07:52 IST

Assembly Elections 2019: महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के प्रचार का आज आखिरी दिन, जानिए पल-पल की अपडेट्स और ताजातरीन जानकारी

Open in App

21 अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए आज यानी शनिवार को प्रचार का आखिरी दिन है। आखिरी दिन भी बीजेपी प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। 

आज इन दोनों राज्यों में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रैलियां करेंगे।

पीएम मोदी आज हरियाणा में करेंगे चुनाव प्रचार

पीएम मोदी आज हरियाणा में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह ऐलनाबाद में दिन में 11 बजे और रेवाड़ी में दोपहर 2 बजे रैलियों को संबोधित करेंगे।

अमित शाह की महाराष्ट्र में तीन रैलियां

वहीं अमित शाह आज महाराष्ट्र में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। शाह आज नवापुर, अकोलेल और कर्जत में चुनावी रैलियां करेंगे।

फड़नवीस, खट्टर भी करेंगे प्रचार

वहीं हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर दोपहर 1 बजे सोनीपत में रोड शो करेंगे, फिर 2.30 बजे नारनौंद में एक चुनावी रैली करेंगे और फिर शाम 4 बजे करनाल में एक और रोड शो करगें।

वहीं महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस आज एक पदयात्रा करने के साथ ही चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। नागपुर में पदयात्रा के बाद वह यहीं पतनसपनगी में पहली रैली करेंगे, फिर भंडारा में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह चिमूर और सावली में भी रैलियां करेंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 और हरियाणा विधानसभा सीटों की 90 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी, जबकि मतगणना 24 अक्टूबर को होगी, इन दोनों ही राज्यों में सत्तारूढ़ बीजेपी की नजरें सत्ता में वापसी पर हैं।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019नरेंद्र मोदीअमित शाहकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनादेवेंद्र फड़नवीसमनोहर लाल खट्टरManohar Lal Khattar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी