Assembly Elections 2019:महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को मतदान, 24 को मतगणना
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2019 18:40 IST2019-10-19T07:58:36+5:302019-10-19T18:40:09+5:30
Assembly Elections 2019: महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है, जानिए पल-पल की अपडेंट्स और ताजातरीन जानकारी

हरियाणा में पीएम मोदी का आज दो चुनावी रैलियां
21 अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए आज यानी शनिवार को प्रचार का आखिरी दिन है। आखिरी दिन भी बीजेपी प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रही है।
आज इन दोनों राज्यों में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में और गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में चुनावी रैलियों को संबोधित किया।
पीएम मोदी और शाह ने कांग्रेस समेत विपक्ष को घेरा
पीएम मोदी ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करते हुए शनिवार को हरियाणा के हिसार में कांग्रेस को कई मुद्दों पर जमकर घेरा। मोदी ने कहा कि आर्टिकल 370 एक अस्थाई प्रावधान था, लेकिन कांग्रेस ने इसे हटाने के लिए 70 साल तक कुछ नहीं किया।
पीएम ने कहा कि जब जनता ने उन्हें पांच साल के लिए परमानेंट चुना है तो वह इस अस्थाई प्रावधान को क्यों रहने देते। पीएम ने कहा कि कांग्रेस की बदहाल नीतियां ही देश की बर्बादी के लिए जिम्मेदार हैं।
वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने महाराष्ट्र के नवापुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी और एनसीपी में हिम्मत है तो वह सत्ता में वापसी के बाद आर्टिकल 370 को वापस लाकर दिखाएं।
19 Oct, 19 : 06:39 PM
Campaigning for Assembly elections in Haryana and Maharashtra concludes. The states will go to polls on October 21.#MaharashtraAssemblyPolls#HaryanaAssemblyPolls
— ANI (@ANI) October 19, 2019
19 Oct, 19 : 06:22 PM
ठाणे में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या तिगुनी हुई
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या लोकसभा चुनाव के बाद से तिगुनी हो गई है। यह बात यहां शनिवार को एक निर्वाचन अधिकारी ने कही। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर राजेश नरवेकर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान पंजीकृत दिव्यांग मतदाताओं की संख्या तीन हजार थी जो अब बढ़कर 10500 हो गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार ऊपरी मंजिल स्थित सभी मतदान केंद्रों को दिव्यांग मतदाताओं के लिए भूतल या बेसमेंट में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सभी 18 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 63,92,357 मतदाता हैं। नरवेकर ने चुनाव तैयारियों के बारे में कहा कि विभिन्न स्तरों पर करीब 29000 कर्मचारी चुनाव की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय बलों की 18 टीमें तैनात की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिले में 591 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं और इन केंद्रों में मतदान को वेबकास्ट किया जाएगा।
19 Oct, 19 : 06:21 PM
चुनाव निकाय ने नालासोपारा के विधायक से कहा, प्रचार के दौरान सीटी मत बजाएं
जिला निर्वाचन विभाग ने बहुजन विकास अघाड़ी के विधायक क्षितिज ठाकुर को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्हें 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करते हुए पार्टी का चुनाव चिह्न सीटी नहीं बजाने के लिए कहा है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नोटिस 16 अक्टूबर को जारी किया गया था, जब चुनाव मैदान में उतरे एक उम्मीदवार ने रैलियों के दौरान बहुजन विकास अघाड़ी के उम्मीदवारों द्वारा अत्यधिक सीटी बजाए जाने को लेकर चुनाव अधिकारी से शिकायत की थी। नालासोपारा के वर्तमान विधायक को लिखे एक पत्र में, निर्वाचन अधिकारी ए वी कदम ने उन्हें चुनाव प्रचार के दौरान सीटी नहीं बजाने के लिए कहा है। कदम ने पत्र में कहा कि सीटी उम्मीदवार को आवंटित एक चुनाव चिह्न है और इसे चुनाव प्रचार करते समय इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि यह स्थानीय निवासियों, वरिष्ठ नागरिकों और बीमार लोगों के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि सीटी बजाने को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राज्य विधानसभा चुनाव में बहुजन विकास अघाड़ी प्रमुख हितेंद्र ठाकुर के बेटे क्षितिज, शिवसेना के उम्मीदवार और पूर्व मुठभेड़ विशेषज्ञ प्रदीप शर्मा के खिलाफ नालासोपारा से चुनाव लड़ रहे हैं।
19 Oct, 19 : 05:27 PM
दिल्ली हरियाणा सीमा पर चुनाव से पहले निगरानी बढ़ी
हरियाणा में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, राष्ट्रीय राजधानी से लगने वाली सीमाओं को दिल्ली पुलिस ने सील कर दिया है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुष्क दिवसों के दौरान शराब के अवैध परिवहन को रोकने के लिए दिल्ली हरियाणा सीमा पर वाहनों की जांच शुरू हो चुकी है। दिल्ली पुलिस की संयुक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिीम संभाग) शालिनी सिंह ने बताया, ‘‘आमतौर पर मतदान से 24 घंटे पहले सीमाओं को सील किया जाता है लेकिन इस बार हमने इसे पहले से शुरू कर दिया है और जांच तेज कर दी गयी है।’’ हरियाणा में विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होना है और मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।
19 Oct, 19 : 05:14 PM
भारी बारिश के चलते शाह के हेलीकॉप्टर को आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा
भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्टर को शनिवार को भारी बारिश के कारण नासिक के ओझर हवाईअड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वह महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन राज्य में थे। अधिकारी ने कहा कि हेलीकॉप्टर नासिक से 70 किलोमीटर दूर अहमदनगर जिले के अकोले के रास्ते में था, जहां शाह एक रैली को संबोधित करने वाले थे। उन्होंने बताया कि पायलट ने खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर को दोपहर दो बजकर पच्चीस मिनट पर ओझर हवाईअड्डे पर उतारने का फैसला किया। उन्होंने बताया, ‘‘40 मिनट के रुकने के बाद, वह दोपहर करीब तीन बजकर आठ मिनट बजे अहमदनगर के लिए रवाना हो गए।’’ शाह ने इससे पहले उत्तर महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के नवापुर में एक रैली को संबोधित किया था। राज्य के कई हिस्सों में शनिवार सुबह से बारिश हो रही है।
19 Oct, 19 : 04:59 PM
मुझे गर्व है कि मोदी सरकार को आदिवासी और ओबीसी समाज ने चुना है। आज देश में सबसे ज्यादा जनजाति और ओबीसी के विधायक और सांसद अगर किसी पार्टी के हैं तो वो भाजपा के हैं। कांग्रेस ने आज तक आदिवासियों के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया, सिर्फ कोरे वादे किए: श्री अमित शाह
19 Oct, 19 : 04:48 PM
शरद पवार हंसते हैं और कहते हैं कि हमारी सरकार शौचालय बनाने को विकास मानती है।
— BJP (@BJP4India) October 19, 2019
शरद पवार ने गरीबी नहीं देखी, इसलिए वो ऐसी बातें करते हैं।
प्रधानमंत्री मोदीजी गरीबों की परेशानी जानते हैं। इसलिए देश के 10 करोड़ गरीब परिवारों के लिए शौचालय बनाने का काम किया गया है: श्री अमित शाह pic.twitter.com/f3S6vfEHzy
19 Oct, 19 : 04:48 PM
शरद पवार हंसते हैं और कहते हैं कि हमारी सरकार शौचालय बनाने को विकास मानती है। शरद पवार ने गरीबी नहीं देखी, इसलिए वो ऐसी बातें करते हैं। प्रधानमंत्री मोदीजी गरीबों की परेशानी जानते हैं। इसलिए देश के 10 करोड़ गरीब परिवारों के लिए शौचालय बनाने का काम किया गया है: श्री अमित शाह
19 Oct, 19 : 04:38 PM
कांग्रेस 1964 में वादा करने के बावजूद अनुच्छेद 370 समाप्त करने में नाकाम रही : प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर अपना प्रहार जारी रखते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि इसके नेता अनुच्छेद 370 को समाप्त करने में नाकाम रहे, जबकि 1964 में संसद में पार्टी ने इसका वादा किया था। मोदी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यहां एक जनसभा में यह कहा। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘1964 में संसद में एक चर्चा के दौरान, देश के प्रतिष्ठित नेता परेशान हो गये...कांग्रेस में विभाजन था। यह मांग थी कि अनुच्छेद 370 को समाप्त किया जाए और इस मुद्दे पर संसद में चर्चा हो।’’ मोदी ने आज अपनी दूसरी रैली में कहा, ‘‘उस वक्त कांग्रेस नेताओं ने हाथ जोड़ कर कहा था कि उनकी मांग पूरी की जाए और अनुच्छेद 370 एक साल में समाप्त कर दिया जाएगा। लेकिन इस विषय को फिर से ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।’’ उन्होंने पूछा, ‘‘क्या मजबूरी थी और क्या खेल खेला जा रहा था।’’ उन्होंने विपक्षी पार्टी पर प्रहार करते हुए दावा किया कि उसने उन जवानों और पुलिसकर्मियों के लिये कोई स्मारक नहीं बनाया, जिन्होंने 70 साल तक राष्ट्र के लिये अपने प्राण न्यौछावर किये। ‘‘सिर्फ भाजपा सरकार ने ही उनके लिये इस तरह के स्मारक बनाये।’’ मोदी ने कहा कि यह भाजपा सरकार है जिसने अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को रद्द किया, जबकि कांग्रेस सिर्फ निजी फायदे की सोच रही थी। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि ‘वन रैंक,वन पेंशन’ (ओआरओपी) योजना के तहत केवल हरियाणा में ही दो लाख पूर्व सैनिकों को 900 करोड़ रुपये दिये गये। मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सैनिकों के लिये अत्याधुनिक हथियार, राफेल लड़ाकू विमान और बुलेटप्रूफ जैकेट लाकर अपने सशस्त्र बलों को मजबूत किया।
19 Oct, 19 : 04:12 PM
अपने स्वार्थ के लिए लोगों को बांटना, उनका फायदा उठाना, कांग्रेस और उसके जैसे दलों की पुरानी आदत है। कांग्रेस के किसी परिवार को जमीन चाहिए तो हरियाणा, किसी दामाद को जमीन चाहिए तो हरियाणा। यहां की जमीन, यहां की कमाई को कांग्रेस ने जमकर लूटा: पीएम मोदी
19 Oct, 19 : 04:09 PM
मुंडे ने परली में ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम के पास मोबाइल जैमर लगाने की मांग की
महाराष्ट्र के बीड में परली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिख कर “ईवीएम में छेड़छाड़” को रोकने के लिए स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर मोबाइल नेटवर्क जैमर लगाने का अनुरोध किया है। अपनी बहन और प्रदेश भाजपा मंत्री पंकजा मुंडे के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ रहे धनंजय मुंडे ने अपने पत्र में परली में 21 अक्टूबर (मतदान के दिन) से 24 अक्टूबर (मतगणना) के बीच स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्र के आस-पास मोबाइल नेटवर्क जैमर लगाने का अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया, “ऐसी आशंका है कि मोबाइल नेटवर्क या वाईफाई का प्रयोग कर ईवीएम हैक की जा सकती हैं। इसलिए, चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए, कुछ निश्चित सुरक्षा उपायों की जरूरत है।” राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता ने कहा, “इन उपायों के तौर पर, मतगणना केंद्र के साथ-साथ उन स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर मोबाइल नैटवर्क जैमर तत्काल लगाए जाने चाहिए जहां मतदान के बाद ईवीएम रखी जाएंगी।” उन्होंने अधिकारियों से उस अवधि के दौरान इलाके में मौजूद सभी दूरसंचार कंपनियों के नेटवर्क टावर को बंद रखने की भी अपील की।
19 Oct, 19 : 04:08 PM
पिछली कांग्रेस सरकारें आतंकवादियों की धमकियों से डरी रहती थीं : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के रेवाड़ी में एक रैली में कहा।
19 Oct, 19 : 04:08 PM
कांग्रेस नेताओं द्वारा सन् 1964 में संसद में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का वादा करने के बावजूद इसे हटाया नहीं गया: प्रधानमंत्री।
19 Oct, 19 : 03:35 PM
हिसार में पीएम मोदी की रैली
बीते पांच वर्षों में मां भारती के गौरव के लिए, 130 करोड़ भारतीयों के लिए अगर कुछ योगदान दे पाया हूं तो इसमें रेवाड़ी की मिट्टी के आशीर्वाद का अहम स्थान है: पीएम @narendramodi#BJPWinningHaryana
— BJP (@BJP4India) October 19, 2019
लाइव देखें https://t.co/Lbu1ESYn3Spic.twitter.com/QYs7tsMRqW
19 Oct, 19 : 03:15 PM
हरियाणा के रेवाड़ी की रैली में पीएम मोदी: 'तब मैंने कहा था कि आतंकवाद से निपटने के लिए सशक्त सरकार, सशक्त नेतृत्व, सशक्त सेना और सशक्त देश बनाना जरूरी है। आज आतंकियों को घर में घुसकर मारा जाता है। आतंक को पालने पोषने वाले दुनिया में जाकर रो रहे हैं। कल हमें डराते थे, वो आज खुद डरे हुए नजर आते हैं'
19 Oct, 19 : 03:13 PM
हरियाणा के रेवाड़ी की रैली में पीएम मोदी: 'तब मैंने कहा था कि भारत में ऐसी सरकार होनी चाहिए जो दुनिया से आंख से आंख मिलाकर बात करे। आज हिंदुस्तान आंख झुकाकर नहीं, आंख मिलाकर बात करता है।'
19 Oct, 19 : 03:12 PM
हरियाणा के रेवाड़ी की रैली में पीएम मोदी: '6 वर्ष पहले के वो संकल्प, हरियाणा और देश को याद दिलाना चाहता हूं। तब मैंने कहा था कि दिल्ली में सक्षम और समर्थ सरकार ही देश को सुरक्षा दे सकती है। पांच साल में भारत का सक्षम और समर्थ सरकार देने का मैंने वादा किया था और वो वादा मैंने निभाया।'
19 Oct, 19 : 03:12 PM
हरियाणा के रेवाड़ी की रैली में पीएम मोदी: बीते पांच वर्षों में मां भारती के गौरव के लिए, 130 करोड़ भारतीयों के लिए अगर कुछ योगदान दे पाया हूं तो इसमें रेवाड़ी की मिट्टी के आशीर्वाद का अहम स्थान है।
19 Oct, 19 : 02:39 PM
पीए मोदी सिरसा के बाद रेवाड़ी में कर रहे हैं चुनावी रैली को संबोधित
LIVE: PM Shri @narendramodi is addressing a public meeting in Rewari, Haryana. #BJPWinningHaryana
— BJP (@BJP4India) October 19, 2019
Dial 9345014501 to listen him LIVE. https://t.co/Uymrp9NVMv
19 Oct, 19 : 02:07 PM
हरियाणा के सिरसा की रैली में पीएम मोदी: जिस पानी पर आपका हक है, वो आपको मिलना चाहिए। यहां का किसान तरसता रहे, यहां का खेत सूखा रहे और पाकिस्तान हरा-भरा रहे, ये कैसे हो सकता है। इस पानी पर आपका हक है और मैं आपके हक का एक बूंद पानी भी पाकिस्तान नहीं जाने दूंगा।
19 Oct, 19 : 02:05 PM
महाराष्ट्र की रैली में अमित शाह: 'मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि वे कांग्रेस के सत्ता में आने पर आर्टिकल 370 को वापस लाने की घोषणा करें।'
19 Oct, 19 : 02:03 PM
महाराष्ट्र की रैली में अमित शाह: राहुल गांधी कहते हैं कि अनुच्छेद 370 और महाराष्ट्र का क्या संबंध है? मैं उनको बताना चाहूंगा कि ये शिवाजी महाराज और वीर सावरकर की भूमि है। इस धरती के सपूतों ने राष्ट्र की सुरक्षा में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
राहुल गांधी कहते हैं कि अनुच्छेद 370 और महाराष्ट्र का क्या संबंध है?
— BJP (@BJP4India) October 19, 2019
मैं उनको बताना चाहूंगा कि ये शिवाजी महाराज और वीर सावरकर की भूमि है।
इस धरती के सपूतों ने राष्ट्र की सुरक्षा में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा: श्री अमित शाह pic.twitter.com/yUUQKBzsmv
19 Oct, 19 : 02:01 PM
महाराष्ट्र की रैली में अमित शाह: दुनिया में दो ही देश ऐसे थे जो अपने जवानों के खून का बदला लेते हैं। एक अमेरिका और दूसरा इजराइल है। इन दो देशों की सूची में मोदी जी ने तीसरा नाम भारत का जोड़ने का काम किया है।
19 Oct, 19 : 01:34 PM
हिसार में पीएम की रैली
हरियाणा की रैली में पीएम मोदी: कांग्रेस की गलत नीति और रणनीति ने देश को तबाह करके रख दिया। बाबा अंबेडकर के बनाए संविधान में जिसे अस्थायी कहा था वो 70 साल तक चलता रहा।
19 Oct, 19 : 01:33 PM
हिसार में पीएम मोदी की रैली
हरियाणा की रैली में पीएम मोदी: 70 साल तक कश्मीर के लोगों को आपने इसे टेम्परेरी साइकोलॉजी के द्वारा परमानेंट की ओर जाने के लिए अलगाववाद की ओर जाने के लिए रास्ता दिखाया था। इसलिए भाइयों मैंने टेम्परेरी खत्म कर दिया है। जब आपने मुझे दोबारा पांच साल के लिए परमानेंट बना दिया तो मैं टेम्परेरी क्यों चलने दूं?'
19 Oct, 19 : 01:32 PM
आदित्य ठाकरे का धारावी में चुनाव प्रचार
युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने धारावी में किया बीजेपी-शिवसेना गठबंधन का चुनाव प्रचार।
युवासेनाप्रमुख @AUThackeray यांनी आज धारावी विधानसभा मदारसंघाचे शिवसेना-भाजपा-रिपाइं महायुतीचे उमेदवार आशिष मोरे जी यांच्या प्रचारार्थ प्रचार फेरीत जनतेशी संवाद साधला. यावेळी या भागातील जनता प्रचंड उत्साहाने आणि आनंदाने प्रचार फेरीत सहभागी झाले होते. pic.twitter.com/QpHPf9CT36
— ShivSena - शिवसेना (@ShivSena) October 19, 2019
19 Oct, 19 : 12:57 PM
अमित शाह महाराष्ट्र के नवापुर में कर रहे रैली को संबोधित
LIVE: Shri @AmitShah addresses a public meeting in Navapur, Maharashtra. https://t.co/4tjz26b4tA
— BJP (@BJP4India) October 19, 2019
19 Oct, 19 : 12:39 PM
हरियाणा की रैली में पीएम मोदी: अब कैलेंडर वो तय नहीं करेंगे। दुश्मन देश में से तारीखें तय नहीं होंगी। अब तारीखें हिंदुस्तान तय करेगा। अब नीतियां हिंदुस्तान और कश्मीर के लोग बनाएंगे। दुश्मन देशों में में बैठे हुए लोग भारत का भाग्य निर्धारित नहीं कर सकते हैं।
19 Oct, 19 : 12:38 PM
हरियाणा की रैली में पीएम मोदी: पाकिस्तान से भेजे आतंकवादियों के बल पर अलगाववाद फैलाया गया और अनुच्छेद 370 दिखाकर दिल्ली को भी डराया गया। तब आतंकवादी तय करते थे कि किस दिन क्या होगा। देश के दुश्मन पड़ोस से इशारा करते थे और यहां खेल चलते थे: पीएम मोदी
19 Oct, 19 : 12:38 PM
हरियाणा की रैली में पीएम मोदी: कांग्रेस की गलत नीति और रणनीति ने देश को तबाह करके रख दिया। बाबा अंबेडकर के बनाए संविधान में जिसे अस्थायी कहा था वो 70 साल तक चलता रहा।
19 Oct, 19 : 12:36 PM
हरियाणा के हिसार की रैली में पीएम मोदी
हरियाणा की रैली में पीएम मोदी: पाकिस्तान से भेजे आतंकवादियों के बल पर अलगाववाद फैलाया गया और अनुच्छेद 370 दिखाकर दिल्ली को भी डराया गया। तब आतंकवादी तय करते थे कि किस दिन क्या होगा। देश के दुश्मन पड़ोस से इशारा करते थे और यहां खेल चलते थे।
19 Oct, 19 : 12:34 PM
हरियाणा की रैली में पीएम मोदी: पहले दिल्ली में सोई हुई कांग्रेस सरकार एक के बाद एक करके कश्मीर के हालात बिगाड़ती गई। प्रारंभ के दिनों में पाकिस्तान की मदद से हमारा कुछ हिस्सा छीन लिया गया। उसके कुछ सालों के बाद योजनाबद्ध तरीके से, कश्मीर जिस परंपरा के लिए जाना जाता है, उस सूफी सोच को दफना दिया गया।
19 Oct, 19 : 12:26 PM
हरियाणा की रैली में पीएम मोदी: कांग्रेस और उसके कल्चर से जुड़े दलों ने कभी भी हिंदुस्तानी आस्था, परंपरा और संस्कृति का सम्मान नहीं किया। कांग्रेस का हमारे पवित्र स्थानो के साथ रवैया जम्मू-कश्मीर जैसा ही था। 70 वर्ष तक समस्याओं में उलझाते रहे, समाधान के लिए ईमानदार कोशिश नहीं की।'
19 Oct, 19 : 12:20 PM
हरियाणा के ऐलनाबाद में पीएम मोदी की रैली
हरियाणा के ऐलनाबाद में पीएम मोदी की रैली: 1947 में बंटवारे की रेखा खींचने के लिए जिम्मेदार थे, क्या उनको ये खयाल नहीं था कि सिर्फ 4 किमी के फासले से भक्तों को गुरु से अलग नहीं किया जाना चाहिए। इसके बाद भी 70 सालों में क्या इस दूरी को मिटाने के प्रयास कांग्रेस को नहीं करने चाहिए थे?:
19 Oct, 19 : 12:19 PM
हरियाणा के ऐलनाबाद की रैली में पीएम मोदी: हमारे गुरु के पवित्र स्थान, करतारपुर साहिब और हम सभी के बीच की दूरी अब समाप्त होने वाली है। आजादी के 7 दशक के बाद ये अवसर आया है। 70 साल बीत गए। इससे बड़ा दुर्भाग्य भला क्या हो सकता है कि हमारी आस्था के एक बड़े केंद्र को हमें 7 दशक तक दूरबीन से देखना पड़ा।
19 Oct, 19 : 12:17 PM
हरियाणा के ऐलनाबाद में पीएम मोदी की रैली
हरियाणा के ऐलनाबाद की रैली में पीएम मोदी: हमारे गुरु के पवित्र स्थान, करतारपुर साहिब और हम सभी के बीच की दूरी अब समाप्त होने वाली है। आजादी के 7 दशक के बाद ये अवसर आया है। 70 साल बीत गए।
19 Oct, 19 : 12:15 PM
हरियाणा के ऐलनाबाद में पीएम मोदी की रैली
हरियाणा के ऐलनाबाद की रैली में पीएम मोदी: 'भाजपा सरकार गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के इस महान क्षण, इस ऐतिहासिक क्षण से पूरी दुनिया को परिचित कराने का प्रयास कर रही है। यही कारण है कि पूरे विश्व में भारत सरकार इस पर्व को मनाने वाली है।'
19 Oct, 19 : 12:07 PM
पीएम मोदी की हरियाणा के ऐलनाबाद में रैली
पीएम नरेंद्र मोदी आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए ऐलनाबाद में कर रहे हैं एक रैली को संबोधित।
पीएम मोदी की हरियाणा के ऐलनाबाद में विशाल जनसभा। लाइव सुनने के लिए 9345014501 डायल करें। https://t.co/JMoljqETsK
— BJP (@BJP4India) October 19, 2019
19 Oct, 19 : 11:11 AM
नागपुर में देवेंद्र फड़नवीस का रोड शो
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार के आखिरी दिन नागपुर में रोड शो किया। वह नागपुर साउथ-वेस्ट सीट से चुनाव मैदान में हैं।
#Maharashtra: Chief Minister Devendra Fadnavis holds roadshow in Nagpur on the last day of campaigning for assembly elections. He is contesting from the Nagpur South-West seat. #MaharashtraAssemblyElections2019pic.twitter.com/8qGu6Q3ZhY
— ANI (@ANI) October 19, 2019
19 Oct, 19 : 08:02 AM
अमित शाह की महाराष्ट्र में तीन रैलियां
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज यहां तीन रैलियों को करेंगे संबोधित।
अमित शाह की महाराष्ट्र में चुनावी रैलियां
नवापुर-सुबह 11.15
अकोले-दोपहर 1.20
कर्जत-दोपहर 3.10
केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह 19 अक्टूबर 2019 को महाराष्ट्र के नवापुर, अकोले और कर्जत में विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। लाइव देखें
— BJP (@BJP4India) October 18, 2019
∙ https://t.co/vpP0MI6iTu
∙ https://t.co/KrGm5hWgwn
∙ https://t.co/lcXkSnweeN
∙ https://t.co/jtwD1yPhm4pic.twitter.com/qJ8dqtrsVV
19 Oct, 19 : 07:59 AM
हरियाणा में आज पीएम मोदी की रैलियां
हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज पीएम मोदी हरियाणा में ऐलनबादा और रेवाड़ी में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी की हरियाणा में रैलियां
ऐलनाबादा-सुबह 11.30 बजे
रेवाड़ी-दोपहर 2 बजे
पीएम श्री नरेन्द्र मोदी 19 अक्टूबर 2019 को हरियाणा के ऐलनाबाद और रेवाड़ी में विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
— BJP (@BJP4India) October 18, 2019
लाइव देखें
∙ https://t.co/vpP0MI6iTu
∙ https://t.co/KrGm5hWgwn
∙ https://t.co/lcXkSnweeN
∙ https://t.co/jtwD1yPhm4
लाइव सुनने के लिए 9345014501 डायल करें। pic.twitter.com/GqvLTi5ObK