लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने महाराष्ट्र के उम्मीदवारों के नाम किए तय, हरियाणा में संकट, 90 सीटों पर मिले 1400 आवेदन

By शीलेष शर्मा | Updated: September 29, 2019 06:58 IST

90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में टिकट मांगने वालों की संख्या 1400 से अधिक पहुंच चुकी है. परिणामस्वरुप नेतृत्व समझ नहीं पा रहा है कि किसे उम्मीदवार बनाया  जाए और किसे नहीं.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेतृत्व ने महाराष्ट्र के लिए 110 उम्मीदवारों के नाम पर अपनी मोहर लगा दी है. अगले दो दिनों में हरियाणा की सूची भी जारी कर दी जाएगी.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने 110 उम्मीदवारों के नाम पर अपनी मोहर लगा दी है. बावजूद इसके पार्टी द्वारा अभी तक उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की गयी है. संभावना है कि पिृतपक्ष समाप्त होते ही कांग्रेस महाराष्ट्र के कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर देगी.

पार्टी सूत्रों के अनुसार कल रात इस सूची को जारी करने के लिए संसदीय बोर्ड में बैठे लोग प्रयास करते रहे, तैयार सूची लेकर यह कर्मचारी महाराष्ट्र के प्रभारी महासचिव मल्लिकार्जुन खड़गे के पास गए ताकि उनकी स्वीकृति मिलते ही उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक कर दी जाए.

लेकिन मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह कहकर सूची रोक दी कि फिलहाल वे इसे सार्वजनिक ना करें और इस पर फैसला जल्द लिया जाएगा, हालांकि खड़गे ने उस सूची का अवलोकन किया और उसमें पाए गए नामों को सही ठहराते हुए इस बात की पुष्टि की कि जिन पार्टी की चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के नाम पर स्वीकृति दी है उन्हीं के नाम इस सूची में है.

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार खड़गे द्वारा सूची जारी ना करने के पीछे संभवत: पिृत पक्ष का होना बताया जा रहा है. हालांकि पार्टी विभिन्न राज्यों के उप चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची तैयारी करने में कोई संकोच नहीं कर रही है.

दूसरी ओर हरियाणा के लिए भी पार्टी उम्मीदवारों का चयन का काम जारी है, माना जा रहा है कि अगले दो दिनों में हरियाणा की सूची भी जारी कर दी जाएगी. सूची को अंतिम रुप देने के लिए पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता जिनमें गुलाम नबी आजाद, कुमारी सैलजा, मधुसुदन मिस्त्री सहित दूसरे नेता माथापच्ची कर रहे है.

दरअसल यह कवायत इसलिए करनी पड़ रही है कि 90 सीटों वाली विधानसभा में टिकट मांगने वालों की संख्या 1400 से अधिक पहुंच चुकी है. परिणामस्वरुप नेतृत्व समझ नहीं पा रहा है कि किसे उम्मीदवार बनाया  जाए और किसे नहीं.

पार्टी ने सिद्धांत रुप में यह फैसला लिया है कि एक परिवार के एक सदस्य को ही उम्मीदवार बनाया जाएगा चाहे उस परिवार के कितने ही सदस्य टिकट पर दावेदारी ही क्यों ना ठोक रहे हों. नेतृत्व के इस फैसले से भूपेंद्र सिंह हुड्डा, किरण चौधरी, कुलदीप विश्नोई और रणजीत सिंह जैसे नेताओं के सामने संकट खड़ा हो गया है क्योंकि इनके परिवारों से अनेक सदस्यों ने टिकट के लिए आवेदन किया है. 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह