मध्य प्रदेश चुनाव: समाजवादी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, इन छह सीटों के लिए जारी किए उम्मीदवारों के नाम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: October 6, 2018 21:06 IST2018-10-06T20:53:58+5:302018-10-06T21:06:54+5:30

Madhya Pradesh Chunav: मध्य प्रदेश की कुल 230 विधान सभा सीटों के लिए आठ नवंबर तक उम्मीदवार नामांकन कर सकेंगे। 28 नवंबर को राज्य की सभी सीटो पर मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।

assembly elections 2018 samajwadi party declared its first list for madhya pradesh 6 seats | मध्य प्रदेश चुनाव: समाजवादी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, इन छह सीटों के लिए जारी किए उम्मीदवारों के नाम

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर: समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग द्वारा पाँच राज्यों के विधान सभा चुनावों की घोषणा होते ही शनिवार को मध्य प्रदेश की छह सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।

समाजवादी पार्टी की तरफ से जारी लिस्ट के अनुसार केके सिंह (सीधी) , कंकर मुंजारे (परसवाड़ा), अनुभा मुंजारे (बालाघाट), मीरा यादव (निवाड़ी), दशरथ सिंह यादव (पन्ना) और अशोक आर्या (बुधनी) विधान सभा सीटों से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

मध्य प्रदेश की कुल 230 विधान सभा सीटों के लिए आठ नवंबर तक उम्मीदवार नामांकन कर सकेंगे। 28 नवंबर को राज्य की सभी सीटो पर मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को ही मध्य प्रदेश में कांग्रेस से गठबन्धन करके चुनाव लड़ने की संभावना को खारिज कर दिया था।  

मुख्य चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटका और मिजोरम के विधानसभा चुनावों की अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव की घोषणा के साथ ही सभी राज्यों (मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम) में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी है।



 

मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में खर्च की सीमा

उम्मीदवार चुनाव प्रचार में अधिक से अधिक 28 लाख रुपए खर्च कर सकेंगे। उन्होंने कहा है कि हर बूथ पर सुरक्षाबलों की तैनाती होगी। वोटिंग के लिए आधुनिक ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा।

पांचों राज्य में 15 दिसंबर से पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चुनाव निष्पक्ष तरीके से हो इसलिए हर मतदान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। 

 28 नवंबर 2018 को मध्य प्रदेश के साथ ही मिजोरम की 40 विधान सभा सीटों के लिए भी मतदान होगा। 

मध्य प्रदेश के पिछले विधान सभा चुनाव का परिणाम

साल 2013 में हुए विधान सभा चुनाव में बीजेपी के पास 165 सीटें, कांग्रेस के पास 58, बहुजन समाज पार्टी के पास 5 और अन्य के पास 2 सीटें थीं। शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में तीन बार से मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री है।

साल 2008 के विधान सभा चुनाव में बीजेपी के पास 143 सीटें, कांग्रेस के पास 71 सीटें, बहुजन समाज पार्टी 7 सीटें हैं। 

 

Web Title: assembly elections 2018 samajwadi party declared its first list for madhya pradesh 6 seats

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे