लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव: शुरुआती रुझानों के बीच बीजेपी हेडक्वाटर में छाया मातम

By स्वाति सिंह | Updated: December 11, 2018 11:49 IST

मंगलवार दोपहर 12 बजे तक जब टीवी चैनलों के रुझानों में एमपी के सभी 230 सीटों के रुझान में कांग्रेस को 112, बीजेपी को 103 और अन्य के खाते में 15 सीटें जाती दिखाई जा रही हैं।

Open in App

पांच राज्यों के लिए चुनाव आयोग वोटों की गिनती कर रही है। चुनाव आयोग ने अभी किसी सीट पर रुझान नहीं बताए हैं। चुनावी रुझानों की मानें तो कांग्रेस मध्य प्रदेश और राजस्‍थान और छत्तीसगढ़ की सभी सीटों के बढ़त बनाए हुए है।इसी बीच बीजेपी हेडक्वाटर पहुंचे पत्रकारों ने वहां एकदम खाली पाया है। इसके साथ निजी चैनल पर बैठे बीजेपी प्रवक्ताओं की भी मनोदशा बेहद कमजोर पाई गई है। हालाकिं सभी कार्यकर्ता एक-दूसरे को सांत्वना दे रहे हैं।

मंगलवार दोपहर 12 बजे तक जब टीवी चैनलों के रुझानों में एमपी के सभी 230 सीटों के रुझान में कांग्रेस को 112, बीजेपी को 103 और अन्य के खाते में 15 सीटें जाती दिखाई जा रही हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता व प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया और वरिष्ठ नेता दिग्‍विजय सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के घर जाते दिखाई दिए।

बावजूद इसके बीजेपी ने अभी तक जीत की उम्मीद नहीं छोड़ी है। खबरों की मानें तो बीजेपी के एक प्रवक्ता ने कहा 'यह शुरुआती रुझान हैं, छत्तीसगढ़ में जिन सीटों पर रुझान सामने आएं है वहां चालीस राउंड की गिनती अभी बाकी है। पिछली बार शाम 5:00 बजे परिणाम को अंतिम रूप मिला था'।

पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के बाद अब सबकी निगाहें इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों (ई‍वीएम) पर टिकी हैं। मंगलवार (11 दिसंबर) को सभी राज्यों के चुनाव की मतगणना हो रही है। इन चुनावों में इस्तेमाल की गईं 1 लाख 74 हजार ईवीएम में 8500 से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत कैद है। ये इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनें इस समय राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना के 670 अतिसुरक्षित कक्षों में रखी हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावमध्य प्रदेश चुनावतेलंगाना चुनावमिज़ोरम चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया