लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के लिए फिर लकी साबित हुआ 11 दिसंबर, नंबर गेम में देने लगे हैं मोदी-शाह को टक्कर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 11, 2018 14:23 IST

बीजेपी के अभी तक के अधिकतर चुनाव पीएम मोदी के नेतृत्व में ही लड़े जाते थे और उनका क्रेडिट भी उन्हीं को दिया जाता था, ऐसे में हारने की स्थिति में दोष किसके माथे मढ़ा जाएगा...

Open in App

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रुझान लगातार आ रहे हैं। शाम तक नतीजे पूरी तरह साफ हो जाएंगे, किसके सिर सजेगा ताज और किससे छिनेगी कुर्सी। इन सबके बीच एक खास बात यह भी है कि एक साल पहले आज के दिन ही राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। फिलहाल जैसे रुझान आ रहे हैं उससे कांग्रेस तीन राज्यों में सरकार बनाती दिख रही है। अगर ऐसा होता है तो आज का दिन राहुल के लिए स्पेशल हो सकता है।

एक साल पहले आज ही दिन राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष के लिए निर्विरोध चुने गए थे। अध्यक्ष के तौर पर उनके एक साल पूरे होने के दिन ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे खुशखबरी लेकर आ रहे हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी 15 साल से सत्ता में है। ऐसे में यदि कांग्रेस इस बार सत्ता में वापसी करती है तो बेशक यह राहुल के साथ ही कांग्रेस के लिए भी खुशी की बात होगी। 

राजस्थान में भी कांग्रेस बढ़त लेती हुई दिख रही है। ऐसा होता है तो वसुंधरा राजे की विदाई तय है। इस तरह से तीनों राज्यों में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ सकता है। इन चुनावी नतीजों को 2019 में होने वाले आम चुनाव और मोदी की लोकप्रियता से भी जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि अभी तक के अधिकतर चुनाव पीएम मोदी के नेतृत्व में ही लड़े जाते थे और उनका क्रेडिट भी उन्हीं को दिया जाता था लेकिन यदि इस चुनाव में अपनी सीटों को बचाने में कामयाब नहीं होती तो लोगों में साफ संदेश जाएगा कि मोदी की लोकप्रियता घटी है।

राहुल गांधी कांग्रेस के 60वें अध्यक्ष के तौर पर 11 दिसंबर, 2017 को चुने गए थे। हालांकि औपचारिक ऐलान 16 दिसंबर, 2017 को हुआ था।  राहुल गांधी, गांधी-नेहरू परिवार से छठे और आजादी के बाद से पार्टी के 17वें प्रमुख हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावतेलंगाना चुनावमध्य प्रदेश चुनावछत्तीसगढ़ चुनावमिज़ोरम चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी