लाइव न्यूज़ :

MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों के नामों का आज राहुल गांधी करेंगे ऐलान!

By भाषा | Updated: December 13, 2018 06:02 IST

कांग्रेस नेता ने बताया, 'यह सच है कि मुख्यमंत्री पद को लेकर गतिरोध है। राहुल गांधी आज बैठक कर रहे हैं । इसमें राहुल जी को नवनिर्वाचित विधायकों की राय से अवगत कराया जाएगा।'

Open in App

राजस्थान में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बृहस्पतिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे जिसमें मुख्यमंत्री को लेकर अंतिम निर्णय हो सकता है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमों के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही कथित खींचतान के बीच गांधी यह बैठक करने जा रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने बताया, 'यह सच है कि मुख्यमंत्री पद को लेकर गतिरोध है। राहुल गांधी आज बैठक कर रहे हैं । इसमें राहुल जी को नवनिर्वाचित विधायकों की राय से अवगत कराया जाएगा। इसी बैठक में मुख्यमंत्री को लेकर फैसला होने की प्रबल संभावना है।' इस बीच, ऐसी खबरें हैं कि पर्यवेक्षक की भूमिका निभा रहे वरिष्ठ नेता के.सी वेणुगोपाल, पार्टी के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे और चारों सह-प्रभारी सचिव बुधवार देर रात दिल्ली पहुंच रहे हैं।

इससे पहले, जयपुर में कांग्रेस नेताओं ने बुधवार शाम राज्यपाल कल्याण सिंह से मिलकर सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश किया। पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक भी हुई जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम का फैसला करने का अधिकार दिया गया। राज्य विधानसभा चुनाव में 200 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 99 सीटें मिली हैं।

छत्तीसगढ़ CM का भी फैसला राहुल पर

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों ने बुधवार को एक प्रस्ताव पारित किया कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी जिसे भी विधायक दल का नेता चुनेंगे, वह उन्हें स्वीकार होगा। कांग्रेस के पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि कांग्रेस विधायकों ने प्रस्ताव पास किया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जिसे भी विधायक दल का नेता चुनेंगे उन्हें स्वीकार होगा। लेकिन आंतरिक लोकतंत्र को ध्यान में रखते हुए यहां सभी नवनिर्वाचित विधायकों से रायशुमारी ली जा रही है। इसके बाद नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा जाएगा।

एमपी में सीएम का भी फैसला करेंगे राहुल

कांग्रेस विधायक दल ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री चयन करने का अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को दिया है। पार्टी के विधायकों ने बुधवार की शाम को इस आशय का एक पंक्ति का प्रस्ताव पारित किया। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों ने एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को अधिकार दिया है कि वह मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला करें। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक आरिफ अकील ने इस आशय का प्रस्ताव विधायकों की बैठक में रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।’’ 

टॅग्स :विधानसभा चुनावकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं