लाइव न्यूज़ :

Assembly Election: ओवैसी पर हमले का चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, पांचों राज्य में स्टार प्रचारकों को सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया

By विशाल कुमार | Updated: February 6, 2022 08:29 IST

चुनाव आयोग ने लिखा है कि स्टार प्रचारकों की सुरक्षा स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। चुनाव आयोग ने कहा कि राजनीतिक दलों को स्टार प्रचारक के दौरे का मार्ग सहित विवरण सीईओ और जिला चुनाव अधिकारियों को देना होगा। 

Open in App
ठळक मुद्देपांच राज्यों को राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों को पर्याप्त सुरक्षा कवर प्रदान करने का निर्देश।चुनाव आयोग के पत्र में कहा गया है कि स्टार प्रचारक चुनाव प्रक्रिया का अभिन्न अंग हैं।

नई दिल्ली:चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर हमले के बाद पांच राज्यों को राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों को पर्याप्त सुरक्षा कवर प्रदान करने का निर्देश दिया।

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और मुख्य चुनाव अधिकारियों (सीईओ) को लिखे एक पत्र में, चुनाव आयोग ने कहा कि यह आयोग के ध्यान में लाया गया था कि पांच राज्यों की विधानसभाओं के लिए चल रहे आम चुनावों में स्टार प्रचारकों को सुरक्षा संबंधी मुद्दों का सामना करना पड़ा।

चुनाव आयोग के पत्र में कहा गया है कि स्टार प्रचारक, जिन्हें पार्टियों द्वारा नामांकित किया जाता है और जिनके प्रचार खर्च संबंधित उम्मीदवार की खर्च सीमा में शामिल नहीं हैं, वे चुनाव प्रक्रिया का अभिन्न अंग हैं। 

चुनाव आयोग ने लिखा है कि स्टार प्रचारकों की सुरक्षा स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। चुनाव आयोग ने कहा कि राजनीतिक दलों को स्टार प्रचारक के दौरे का मार्ग सहित विवरण सीईओ और जिला चुनाव अधिकारियों को देना होगा। 

चुनाव आयोग ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी राज्य स्तर पर एक नोडल अधिकारी और जिला स्तर पर एक नोडल अधिकारी द्वारा की जाएगी, जिसे राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में लड़ रही एआईएमआईएम के प्रमुख ओवैसी मेरठ में चुनाव प्रचार कर दिल्ली लौट रहे थे और इसी दौरान हापुड़ में एक टोल प्लाजा के पास दो लोगों ने उनके वाहन पर गोलीबारी कर दी। शुक्रवार को ओवैसी ने कहा कि गृह मंत्रालय द्वारा उन्हें मुहैया कराई जा रही जेड श्रेणी की सुरक्षा लेने से उन्होंने इनकार कर दिया है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022चुनाव आयोगउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं