Assembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना
By रुस्तम राणा | Updated: March 15, 2026 16:37 IST2026-03-15T16:29:57+5:302026-03-15T16:37:25+5:30
पुदुचेरी, असम और केरल में एक ही चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। जबकि बंगाल में दो चरणों में चुनाव होंगे। यहां 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं तमिलनाडु में एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा। 4 मई को सभी राज्यों के नतीजे एकसाथ आएंगे।

Assembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना
नई दिल्ली: भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने रविवार (15 मार्च) को पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान किया। इसके तहत पुदुचेरी, असम और केरलम् में एक ही चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। जबकि बंगाल में दो चरणों में चुनाव होंगे। यहां 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। वही तमिलनाडु में एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा। 4 मई को सभी राज्यों के नतीजे आएंगे।
भारत चुनाव आयोग ने 5 राज्यों/UTs में असेंबली इलेक्शन की तारीखें
1. असम- पोलिंग की तारीख- 9 अप्रैल, काउंटिंग की तारीख 4 मई है।
2. तमिलनाडु- पोलिंग की तारीख- 23 अप्रैल, काउंटिंग की तारीख- 4 मई है।
3. वेस्ट बंगाल- पोलिंग की तारीख- 23 अप्रैल (पहला फेज़), 29 अप्रैल (दूसरा फेज़), काउंटिंग की तारीख- 4 मई
4. केरलम- पोलिंग की तारीख- 9 अप्रैल; काउंटिंग की तारीख- 4 मई
5. पुडुचेरी- पोलिंग की तारीख- 9 अप्रैल; काउंटिंग की तारीख- 4 मई
भारत चुनाव आयोग ने 5 राज्यों/UTs में असेंबली इलेक्शन की तारीखों का ऐलान किया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2026
1. असम- पोलिंग की तारीख- 9 अप्रैल, काउंटिंग की तारीख 4 मई है।
2. तमिलनाडु- पोलिंग की तारीख- 23 अप्रैल, काउंटिंग की तारीख- 4 मई है।
3. वेस्ट बंगाल- पोलिंग की तारीख- 23 अप्रैल (पहला फेज़), 29 अप्रैल… pic.twitter.com/ZShzsOzj5q
चुनावी राज्यों में मतदाताओं की संख्या बताते हुए ज्ञानेश कुमार ने कहा, "अंतिम सूची के अनुसार असम में लगभग 2.25 करोड़, केरल में 2.7 करोड़, पुडुचेरी में 9.44 लाख, तमिलनाडु में 5.67 करोड़ मतदाता होंगे; और पश्चिम बंगाल में, 28 फरवरी को जारी अंतिम सूची में 6.44 करोड़ मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा, माननीय न्यायाधीशों के निर्णय के बाद जो भी पूरक सूची आएगी, उसे भी इसमें जोड़ दिया जाएगा..."
चुनावी तारीखों के ऐलान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, कुल मतदाताओं की संख्या 17.4 करोड़ है और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या 824 है। मतदान केंद्रों की संख्या लगभग 2.19 लाख है और चुनाव प्रक्रिया में लगभग 25 लाख कर्मचारी शामिल होंगे। असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई को, केरल का 23 मई को, पुडुचेरी का 15 जून को, तमिलनाडु का 10 मई को और पश्चिम बंगाल का 7 मई को समाप्त हो रहा है।
Delhi: Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar says, "To give you a little overview of the electors, Assam as per the final list would be roughly 2.25 crores, Kerala 2.7 crores, Puducherry 9.44 lakhs, Tamil Nadu 5.67 crores, and West Bengal, the final list on 28th February… pic.twitter.com/ny5wKCafXT
— ANI (@ANI) March 15, 2026