लाइव न्यूज़ :

Assembly Election 2023: पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की जनता को धन्यवाद कहा, कल्याण के लिए निरंतर अथक परिश्रम करते रहने का भरोसा दिया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 3, 2023 16:56 IST

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मिली सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को धन्यवाद दिया और कल्याण के लिए निरंतर अथक परिश्रम करते रहने का भरोसा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की जनता को धन्यवाद कहाबीजेपी मध्य प्रदेश की सत्ता में वापसी की ओर बढ़ रही हैराजस्थान और छत्तीसगढ़ में वह कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के करीब

Assembly Election 2023: चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को जारी मतगणना के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारी बहुमत से मध्य प्रदेश की सत्ता में वापसी की ओर बढ़ रही है, वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में वह कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के करीब है। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले तीन हिंदी भाषी राज्यों में जीत ने भाजपा में नए सिरे से उत्साह का संचार कर दिया है।

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मिली सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को धन्यवाद दिया और  कल्याण के लिए निरंतर अथक परिश्रम करते रहने का भरोसा दिया। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "जनता-जनार्दन को नमन! मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा भाजपा में है। भाजपा पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों का, विशेषकर माताओं-बहनों-बेटियों का, हमारे युवा वोटर्स का हृदय से धन्यवाद करता हूं।"

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, "मैं भरोसा देता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे। इस अवसर पर पार्टी के सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार! आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है। भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है। हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमें ना रुकना है, ना थकना है। हमें भारत को विजयी बनाना है। आज इस दिशा में हमने मिलकर एक सशक्त कदम उठाया है।"

मध्यप्रदेश की जीत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभाएं एवं अपील जनता के दिल को छू गईं और ये रुझान उसका परिणाम हैं।  उन्होंने कहा कि भाजपा की यह शानदार विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति असीम श्रद्धा और अटूट विश्वास को दर्शाती है। डबल इंजन की सरकार! दिल्ली में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जो काम किया, उसे हमने यहां क्रियान्वित किया और यहां (मध्य प्रदेश) जो योजनाएं बनीं। केन्द्रीय मंत्री अमित शाह की अचूक रणनीति और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में हमारे साथी कार्यकर्ता व पूरी टीम जुटी रही। इससे चुनाव अभियान को सही गति और दिशा मिली।

बता दें कि राजस्थान में भी भाजपा, सत्तारूढ़ कांग्रेस से काफी आगे है। यहां की जनता पिछले तीन दशक से हर चुनाव में सरकार बदलती रही है। अभी तक के नतीजों और रुझानों से स्पष्ट है कि इस बार भी यह रिवाज कायम रहेगा। यहां भाजपा 30 सीट जीत चुकी है जबकि 84 सीट पर उसके उम्मीदवार आगे हैं। कांग्रेस 19 सीट जीत चुकी है और 51 पर वह आगे है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023नरेंद्र मोदीमध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील