Assembly Election 2022: चुनाव आयोग का फैसला, चुनावी रैलियों में 11 फरवरी तक रहेगा प्रतिबंध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2022 16:08 IST2022-01-31T15:50:22+5:302022-01-31T16:08:13+5:30

चुनाव आयोग ने चुनावी रैलियों में 11 फरवरी तक प्रतिबंध को बढ़ा दिया है। चुनाव आयोग 1000 लोगों की अधिकतम क्षमता वाली शारीरिक रैलियों की अनुमति दी है।

Assembly Election 2022 ECI extends ban on rallies till Feb 11 | Assembly Election 2022: चुनाव आयोग का फैसला, चुनावी रैलियों में 11 फरवरी तक रहेगा प्रतिबंध

Assembly Election 2022: चुनाव आयोग का फैसला, चुनावी रैलियों में 11 फरवरी तक रहेगा प्रतिबंध

HighlightsECI ने 1000 लोगों की अधिकतम क्षमता वाली शारीरिक रैलियों की अनुमति दीअब 500 लोगों की अधिकतम क्षमता वाली इनडोर बैठकें की जा सकेंगीडोर-टू-डोर अभियान के लिए बीस लोगों को अनुमति दी गई

नई दिल्ली: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने चुनावी सभाओं में 11 फरवरी तक प्रतिबंध को बढ़ा दिया है। लेकिन चुनाव आयोग ने कुछ मामलों में रियायत भी दी है। मसलन आयोग द्वारा सियासी दलों को 1000 लोगों की अधिकतम क्षमता वाली शारीरिक रैलियों की अनुमति दी है। वहीं 500 लोगों की अधिकतम क्षमता वाली इनडोर बैठकें की जा सकेंगी। डोर-टू-डोर अभियान के लिए बीस लोगों को अनुमति दी गई।

सोमवार को जारिए हुए आयोग के नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक अब राजनीतिक दलों को कुछ हद तक छूट भी दी गई है कि। अब सियासी दलों को 500 व्यक्तियों (मौजूदा 300 व्यक्तियों के बजाय) या हॉल की क्षमता का 50% या एसडीएमए द्वारा निर्धारित निर्धारित सीमा की इनडोर बैठकों की अनुमति है।

आपको बता दें कि कोविड-19 के चलते चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी सभाओं और रैलियों में प्रतिबंध लगाया है। पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

गोवा, उत्तराखंड में 14 फरवरी को एक चरण में, पंजाब में 20 जनवरी को एक चरण में, तो मणिपुर में दो चरण और उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान की प्रकिया कराई जाएगी। 

मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होंगे। जबकि उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहला चरण का मतदान होगा। 403 विधानसभा वाले इस सूबे में सातवां यानि आखिरी चरण 7 मार्च को होगा और पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।  

Web Title: Assembly Election 2022 ECI extends ban on rallies till Feb 11

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे