लाइव न्यूज़ :

असम राज्य अभिलेखागार निदेशालय को खत्म करने के पक्ष में नहीं विधानसभा समिति

By भाषा | Updated: August 15, 2021 17:31 IST

Open in App

गुवाहाटी, 15 अगस्त असम विधानसभा की एक समिति ने असम राज्य अभिलेखागार निदेशालय को समाप्त करने के संबंध में राज्य के सातवें वेतन आयोग के सुझाव से असहमति जताई है और ऐतिहासिक दस्तावेजों से निपटने वाले महत्वपूर्ण विभाग से "छेड़छाड़" न करने की "मजबूती से सिफारिश" की।

असम विधानसभा की विकास पर विभाग संबंधित स्थायी समिति -डीआरएससी-ए विभागों ने 2021-22 के लिए सामान्य प्रशासन विभाग के लिए अपनी रिपोर्ट में कहा कि राज्य अभिलेखागार को हाल के दिनों में अपनी बेहतर सेवाओं के लिए विभिन्न वर्गों से प्रशंसा मिली है।

इसने कहा, “समिति पुरजोर सिफारिश करती है कि (असम के सातवें वेतन आयोग की इस निदेशालय को समाप्त करने की रिपोर्ट के संदर्भ में) असम राज्य अभिलेखागार निदेशालय की यथास्थिति को बदला नहीं जाना चाहिए।”

सातवें असम वेतन और उत्पादकता वेतन आयोग ने नवंबर 2016 में प्रस्तुत अपनी रिपोर्ट में, सात अन्य सरकारी विभागों के साथ-साथ अभिलेखागार निदेशालय को बंद करने का सुझाव दिया था और संबंधित विभागों को उनके काम सौंपने का सुझाव दिया था।

विधानसभा की स्थायी समिति ने कहा कि असम राज्य अभिलेखागार में ऐतिहासिक महत्व के लाखों पन्ने हैं और राज्य पर ऐतिहासिक शोध के लिए उनका बहुत महत्व है।

इसने कहा, “असम राज्य अभिलेखागार ने असम पर काम करने वाले दुनिया के विभिन्न हिस्सों के विद्वानों को बहुमूल्य सेवाएं प्रदान की हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'