लाइव न्यूज़ :

विधानसभा उपचुनावः 7 राज्य और 8 सीट पर वोटिंग, 11 नवंबर को मतदान और 14 को मतगणना, देखिए भाजपा प्रत्याशियों की पूरी सूची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2025 20:04 IST

Assembly by-elections: जम्मू कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान के आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना के जुबिली हिल्स से एल दीपक रेड्डी प्रत्याशी होंगे। ओडिशा के नुआपाड़ा से जय ढोलकिया को टिकट दिया गया।घाटशिला सीट पर बाबूलाल सोरेन को प्रत्याशी बनाया है।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विभिन्न राज्यों में होने वाले उपचुनावों के लिए बुधवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की और बडगाम तथा नागरोटा सीट से क्रमश: आगा सैयद मोहसिन और देवयानी राणा को मैदान में उतारा है। भाजपा ने झारखंड में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित घाटशिला सीट पर बाबूलाल सोरेन को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार ओडिशा के नुआपाड़ा से जय ढोलकिया और तेलंगाना के जुबिली हिल्स से एल दीपक रेड्डी प्रत्याशी होंगे। जम्मू कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान के आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

भाजपा ने नुआपड़ा उपचुनाव के लिए पूर्व बीजद विधायक के बेटे जय को अपना उम्मीदवार बनाया

ओडिशा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नुआपड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को जय ढोलकिया को अपना उम्मीदवार नामित किया। इस सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा। बीजू जनता दल (बीजद) के पूर्व विधायक राजेंद्र ढोलकिया के बेटे जय ढोलकिया 11 अक्टूबर को भाजपा में शामिल हुए थे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह भाजपा उम्मीदवार के रूप में बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। जय ढोलकिया के नामांकन दाखिल करते समय मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने ढोलकिया के नामांकन दाखिल करने से पहले नुआपड़ा में एक विशाल रैली की भी योजना बनाई है।

यह उपचुनाव चार बार विधायक रहे राजेंद्र ढोलकिया का आठ सितंबर को निधन हो जाने के कारण कराया जा रहा है। शुरुआत में उनके बेटे को बीजद का उम्मीदवार बताया जा रहा था। इस सीट पर 2024 के विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार अभिनंदन पांडा तीसरे स्थान पर रहे थे।

पाटी को इस बार जय ढोलकिया के पक्ष में सहानुभूति लहर की मदद से जीत मिलने की उम्मीद है। विपक्षी कांग्रेस ने घासीराम माझी को अपना उम्मीदवार बनाया है जो 19 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। बीजद ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा अभी तक नहीं की है। 

टॅग्स :उपचुनावBJPझारखंडओड़िसाजम्मू कश्मीरतेलंगानाचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह