लाइव न्यूज़ :

विधानसभा उपचुनावः हवा का रुख बदल रहा है, कांग्रेस ने कहा-भाजपा की उलटी गिनती शुरू, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी का सफाया

By शीलेष शर्मा | Updated: November 2, 2021 19:13 IST

Assembly by-elections: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि उपचुनावों के नतीजों से स्पष्ट है कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की लोकप्रियता कम हो रही है और जनता का रुख बदल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल में चार सीटों (एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीट) पर जीते हैं।राष्ट्रीय स्तर चुनाव में भी भाजपा की हार शुरू हो गई है।पश्चिम बंगाल में भाजपा हार गई है।

नई दिल्लीः लोकसभा और विधानसभाओं के नतीजों से कांग्रेस गदगद है। हिमाचल प्रदेश और राजस्थान मेंकांग्रेस ने भाजपा का सफाया कर लोकसभा और विधानसभा की 5 सीटों पर कब्ज़ा किया। राजस्थान में भी कांग्रेस को चुनाव परिणामों  में भारी सफलता मिली है।

 

महाराष्ट्र में भी कांग्रेस ने विधानसभा और शिवसेना ने लोकसभा सीट पर जीत दर्ज़ की। अन्य राज्यों में भी विपक्ष के उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर साफ़ कर दिया कि भाजपा का जादुई करिश्मा अब ढलान पर है। कांग्रेस ने टिप्पणी की कि मोदी का करिश्मा समाप्त हो रहा है। मध्य प्रदेश छोड़ जिन राज्यों में कांग्रेस -भाजपा का सीधा मुकाबला था, भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। 

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने अगर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग न किया होता तो मध्य प्रदेश के चुनावी नतीजे अलग होते। बंगाल में टीएमसी, तेलंगाना में टीआरएस, हरियाणा में आईएनएलडी भी साफ़ कर दिया है कि देश में भाजपा विरोधी हवा चल पड़ी है तथा 2024 के आम चुनाव आते -आते पूरा देश इस हवा को आंधी में बदल देगा। 

कांग्रेस ने लोकसभा की तीन सीटों और विभिन्न राज्यों में विधानसभा की 29 सीटों के लिए हुए उपचुनावों में कुछ स्थानों पर खुद को मिली सफलता के बाद मंगलवार को कहा कि इन नतीजों से स्पष्ट है कि जनता का रुख बदल रहा है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उलटी गिनती शुरू हुई है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अहंकार त्यागते हुए कृषि से संबंधित तीनों ‘काले कानूनों’ को वापस लेना चाहिए और पेट्रोल-डीजल-गैस पर ‘लूट’ बंद करनी चाहिए। सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘लोकसभा उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कुल 3 में से 2 सीटें हार गई। विधानसभा चुनावों में भी जहां कांग्रेस-भाजपा की सीधी टक्कर है, भाजपा हारी है। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र इस का सबूत हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी, राजहठ छोड़ें ! तीनों काले क़ानून वापस लें । पेट्रोल-डीज़ल-गैस पर लूट बंद करें । अहंकार त्यागें ।’’

हिमाचल में कांग्रेस की जीत का श्रेय महाराष्ट्र की नेता रजनी पाटिल को जाता है, जिन्होंने राज्य की प्रभारी रहते हुये कांग्रेस को ज़मीनी स्तर पर मज़बूत किया था। पार्टी के वर्तमान प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा "  जनता का रुख बदल रहा है। हम राजस्थान में भी दोनों उप चुनाव जीते हैं और इसी तरह से कर्नाटक में जो मुख्यमंत्री का गृह जनपद है, होम डिस्कनेक्ट जिसे बोलते हैं, वहाँ भी कांग्रेस पार्टी जीती है।

तो ये हमारे लिए बहुत सिग्निफिकेंट रिजल्ट है। बहुत मायने रखते हैं ये रिजल्ट और बहुत महत्वपूर्ण रिजल्ट है और इन सारी जगह इस तरह से भाजपा का हारना ये दर्शाता है कि लोगों में भाजपा की लोकप्रियता बहुत गिर गई है।" पार्टी के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा " विधानसभा चुनावों में भी जहां कांग्रेस-भाजपा की सीधी टक्कर है, भाजपा हारी है। हिमाचल, राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र इस का सबूत हैं।

 

टॅग्स :उपचुनावकांग्रेसBJPपश्चिम बंगालहिमाचल प्रदेशराजस्थाननरेंद्र मोदीराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह