लाइव न्यूज़ :

विधानसभा उपचुनाव: खबर को संदिग्ध पेड न्यूज माना, कार्रवाई के निर्देश

By भाषा | Updated: April 7, 2021 23:24 IST

Open in App

जयपुर, सात अप्रैल राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की गतिविधियों के बीच राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति एमसीएमसी ने राजसमंद जिले से प्रकाशित समाचार पत्र में एक समाचार को संदिग्ध पेड न्यूज़ मानते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुणाल ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव के दौरान राज्य स्तरीय एमसीएमसी प्रकोष्ठ द्वारा पेड न्यूज़ पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसी को लेकर एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर को संदिग्ध पेड न्यूज़ मानते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा है।

हालांकि उन्होंने यह जानकारी नहीं दी कि किस अखबार में कौनसी खबर को संदिग्ध पेड न्यूज माना गया है।

कुणाल ने कहा कि जिला व राज्य स्तर पर प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रकाशित एवं प्रसारित खबरों की प्रतिदिन निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर पेड न्यूज़ या किसी उम्मीदवार के पक्ष में प्रकाशित न्यूज़ को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह