लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में स्वर्णकार की हत्या ‘एक भारत, एक देश’ की संकल्पना पर हमला : जम्मू-कश्मीर भाजपा

By भाषा | Updated: January 2, 2021 19:41 IST

Open in App

जम्मू, दो जनवरी जम्मू-कश्मीर भाजपा ने श्रीनगर में निवास प्रमाण पत्र मिलने के कुछ दिनों बाद एक हिंदू स्वर्णकार की हत्या किए जाने की शनिवार को निंदा की और इसे ‘एक भारत, एक देश’ की संकल्पना पर हमला करार दिया। साथ ही पार्टी ने इसे पूर्ववर्ती राज्य का विशेष दर्जा समाप्त करने के बाद कुछ दलों द्वारा ‘‘जनसांख्यिकी बदलाव’’ का मुद्दा उठाने का परिणाम बताया।

जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रवक्ता ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) अनिल गुप्ता ने कहा कि कश्मीर में अल्पसंख्यकों के घोर मानवाधिकार उल्लंघनों के अलावा आतंकवादी संगठन ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) का कृत्य ‘सर्व धर्म सम भाव’ के भारत के विचार को चुनौती है, जो भारत में धर्मनिरपेक्षता का सिद्धांत है।

ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) गुप्ता ने यहां प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, ‘‘भारत में हम सभी धर्मों को गले लगाते हैं लेकिन यह चिंता और शर्म की बात है कि कश्मीर में स्वघोषित धर्मनिरपेक्ष दलों के नेता एक बार फिर पाकिस्तान और इसके छद्म संगठन टीआरएफ की निंदा करने में विफल रहे हैं।’’

आतंकवादियों ने 31 दिसंबर को स्वर्णकार सतपाल सिंह (62) की श्रीनगर के एक व्यस्त बाजार में हत्या कर दी। निवास प्रमाण पत्र हासिल करने से उन्हें जम्मू-कश्मीर में जमीन और संपत्ति खरीदने का अधिकार मिल गया था।

ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) गुप्ता ने शनिवार को कहा कि आतंकवादी संगठनों द्वारा ‘‘जनसांख्यिकी बदलाव’’पर चिंता जाहिर करना उसी तरह है जैसे कश्मीरी नेता कश्मीरी मुस्लिमों के अलावा सभी को ‘‘बाहरी’’ बताकर स्थानीय लोगों की ‘‘भावनाओं का दोहन’’ करते हैं।

उन्होंने कहा कि हत्या इस तरह के बयानों से प्रेरित लगती है और इसकी गहन जांच जरूरी है।

ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) गुप्ता ने कहा कि धर्म के आधार पर भारत तीसरा विभाजन बर्दाश्त नहीं कर सकता और कुछ समूहों के इस सिद्धांत के दबाव में नहीं झुक सकता कि ‘‘केवल मेरा तरीका ही सही तरीका’’ है और जो लोग ‘‘मेरी राह पर नही चलते’’ वे यहां रहने के काबिल नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल