लाइव न्यूज़ :

संपत्ति के लालच में चाचा और चचेरे भाई के साथ मिलकर पिता की हत्या की, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 24, 2021 22:13 IST

Open in App

सहारनपुर, 24 मई उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में जमीन के लालच में एक पुत्र ने अपने चाचा और चचेरे भाई के साथ मिलकर अपने पिता की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी । पुलिस ने घटना के तीन माह बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमचां भी बरामद कर लिया है ।

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ एस चेन्नपा ने ‘पीटीआई- भाषा’ को बताया कि विगत 22 फरवरी को थाना गागलहेडी में मृतक के एक पुत्र गुलबहार ने तहरीर दी थी कि उसके पिता महमूद की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।

उन्होंने बताया कि तीन महीने बाद पुलिस ने इस हत्याकाण्ड का पर्दाफाश करते हुए मृतक के अन्य पुत्र इनाम, भाई नसीर और भतीजे फैजान को गिरफ्तार कर लिया ।

चेन्नपा के मुताबिक, इनाम ने बताया कि घर में उसकी अवहेलना होती थी और उसे जमीन में हिस्सा भी नहीं दिया जा रहा था जिस वजह से उसने अपने चाचा और चाचा के बेटे को अपने साथ मिला लिया और टीवी कार्यक्रम ‘क्राइम पेट्रोल’ की तर्ज पर अपने पिता महमूद की गोली मारकर हत्या कर दी।

इस बीच जिले के मंडी थाने की पुलिस ने एक कथित मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है।

नगर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना मण्डी पुलिस ने स्मैक तस्कर राहुल गुप्ता को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 12 ग्राम स्मैक बरामद की है।

उन्होंने बताया कि उसके विरुद्ध एनडीपीएस काननू के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे अदालत में पेश किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?