लाइव न्यूज़ :

उप्र: रास्ते के लिए हुए विवाद में एक व्‍यक्ति की हत्‍या

By भाषा | Updated: January 15, 2021 17:24 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र) 15 जनवरी शाहजहांपुर जिले में खेत से रास्ता निकालने को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जिले के पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि थाना बंडा अंतर्गत गुनाह खमरिया गांव निवासी रतीराम (40) के खेत में नाप करने के बाद रास्ता निकाला गया था, जिसका उसने विरोध किया और दोबारा नाप कराने की बात कही थी।

उन्होंने बताया कि आज सुबह रजनीश नाम के व्यक्ति ने जब अपना ट्रैक्टर लेकर इस रास्ते से निकलने की कोशिश की, तो रतीराम ने उसे रोक दिया और इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। इस पर, रजनीश ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से रतीराम को गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गईl

पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में रजनीश समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह