लाइव न्यूज़ :

असम का वांछित डकैत पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

By भाषा | Updated: September 12, 2021 17:13 IST

Open in App

धुबरी (असम), 12 सितंबर असम के धुबरी जिले में कई मामलों में वांछित कथित डकैत पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

इस नये मामले के साथ, हिमंत बिस्व सरमा सरकार के तहत राज्य में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ों में 25 आरोपी मार गिराए गए हैं और 39 घायल हुए हैं।

गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए चापर और सालकोचा इलाकों के बीच शनिवार रात को नाकेबंदी की गई थी।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत गौरव ने कहा कि पुलिसकर्मियों को देखकर डकैतों ने कथित तौर पर भागने का प्रयास किया जिसपर पुलिस ने उनका पीछा किया और देखते ही देखते उसने मुठभेड़ का रूप ले लिया जिसमें एक की मौत हो गई जबकि पांच अन्य भागने में कामयाब हो गए।

उन्होंने बताया कि बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया। साथ ही बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक पिस्तौल और कई कारतूस जब्त किए गए।

असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के 10 मई को पद संभालने के बाद से कई पुलिस मुठभेड़ हुई हैं। विपक्षी दलों का आरोप है कि पुलिस को “गोली चलाने” की खुली छूट दी गई है और उनके समर्थन से “खुलेआम हत्याएं” हो रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा