लाइव न्यूज़ :

असम की नयी कैबिनेट ने कोविड की मौजूदा स्थिति को लेकर की पहली बैठक

By भाषा | Updated: May 11, 2021 23:12 IST

Open in App

गुवाहाटी 11 मई असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को मंत्रिपरिषद के 13 सदस्यों के साथ पहली बैठक कर राज्य में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की।

असम सरकार के प्रवक्ता केशव महंत और पीयूष हजारिका ने इस बात की जानकारी दी। बैठक में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में हो रही वृद्धि के मद्देनजर कड़े प्रतिबंध लागू करने के सुझाव दिए गए।

असम के मुख्य सचिव बुधवार को नए प्रतिबंधों की घोषणा कर सकते हैं।

असम के मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद सरमा ने कहा था कि राज्य में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकना उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता होगी।

असम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के 2,98,171 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि इस समय कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 37,500 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस