लाइव न्यूज़ :

असम के कछार जिला प्रशासन ने मिजोरम से सटे सीमावर्ती क्षेत्र को ड्रोन-मुक्त क्षेत्र घोषित किया

By भाषा | Updated: August 3, 2021 22:25 IST

Open in App

गुवाहाटी, तीन अगस्त पूर्वोत्तर के दो राज्यों असम और मिजोरम के पुलिस बलों के बीच हिंसक झड़प के कुछ दिनों बाद असम के कछार जिला प्रशासन ने मंगलवार को मिजोरम से सटे सोनाई राजस्व क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र को ड्रोन के लिए उड़ान-रहित क्षेत्र घोषित कर दिया।

जिलाधिकारी कीर्ति जल्ली द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, ‘‘यह विभिन्न उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों द्वारा हाल ही में किए गए ड्रोन हमलों के कारण उत्पन्न सुरक्षा खतरों के मद्देनजर जारी किया गया है, जो मानव जीवन, संपत्ति खतरे में डाल सकता है और शांति व सद्भाव बिगड़ सकता है।"

सीआरपीसी की धारा 144 के तहत जारी आदेश में यह उल्लेख नहीं है कि "ड्रोन हमले" कब हुए थे, लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने दावा किया कि हाल ही में अंतरराज्यीय सीमा के दूसरी ओर कोलासिब जिले से ड्रोन ने उड़ान भरी थी।

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है।

मिजोरम के कोलासिब जिले के अधिकारियों ने भी 30 जुलाई को अंतरराज्यीय सीमा को उड़ान-रहित क्षेत्र घोषित किया।

26 जुलाई को विवादित सीमा क्षेत्र पर दोनों राज्यों के पुलिस बलों के बीच हुई झड़प में सात लोगों की मौत हो गई थी। असम के छह पुलिस कर्मियों और एक नागरिक की मौत हुई थी और 50 से अधिक लोग घायल हो गए, जिसके बाद केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा।

कछार के जिलाधिकारी के आदेश में कहा गया है कि सोनाई राजस्व क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन और किसी भी अन्य हवाई वाहन (यूएवी) को उड़ाना सख्त वर्जित होगा।

कछार के जिलाधिाकरी की विशेष अनुमति के बिना हवाई क्षेत्र में ड्रोन या यूएवी के साथ सरकारी, निजी या सेना की किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि इस बीच असम-मिजोरम सीमा पर स्थिति शांतिपूर्ण रही और केंद्रीय बलों ने सीमा पर गश्त की जबकि पुलिस बल अपने-अपने राज्यों की सीमाओं के अंदर रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे