लाइव न्यूज़ :

असम की ‘बराक वैली’ को मिल सकता है दूसरा वन्यजीव अभयारण्य

By भाषा | Updated: November 19, 2021 21:39 IST

Open in App

सिलचर (असम), 19 नवंबर असम सरकार यदि ‘बराक भुवन वन्यजीव अभयारण्य’ बनाने का सिलचर के सांसद राजदीप रॉय का प्रस्ताव मान लेती है तो राज्य की ‘बराक वैली’ के विविधतापूर्ण वन्यजीवों को एक नया घर मिल सकता है।

यहां बृहस्पतिवार को आयोजित छठे ‘पूर्वोत्तर हरित सम्मेलन’ से इतर रॉय ने पीटीआई-भाषा से कहा कि अभयारण्य 320 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला होगा और बराक नदी तथा सोनई नदी के बीच स्थित होगा। पूर्वोत्तर की दूसरी सबसे बड़ी नदी के नाम से जानी जाने वाली घाटी ‘बराक वैली’ पक्षियों की 550 प्रजातियों और 100 स्तनपायी जीवों का आवास है। इसमें तीन जिले आते हैं- कछार, हैलाकांडी और करीमगंज।

अगर असम सरकार रॉय का प्रस्ताव मान लिया जाता है तो बराक वैली को उसका दूसरा वन्यजीव अभयारण्य मिल जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने कहा, “पिछले तीन दिन में यहां का दौरा करने वाले विशेषज्ञों से मुझे जानने को मिला है कि यहां एक अभयारण्य (बनाने) की संभावना है जो लगभग 320 किलोमीटर में होगी। यह मुख्य बराक नदी और उसकी एक सहयोगी नदी सोनई के बीच स्थित होगा।”

यहां सरीसृप, विशेष श्रेणी में बबून और अन्य कई प्रकार के जीव जंतु रहते हैं और इसे एक अभयारण्य में परिवर्तित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, “मैंने (असम के) वन मंत्री को प्रस्ताव दिया है जो मेरे निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। आगामी सप्ताह में इस पर विचार होगा। देखते हैं असम सरकार इस पर क्या निर्णय लेती है क्योंकि हमारा रुख सकारात्मक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?