लाइव न्यूज़ :

अमित शाह के राजनीतिक सफर पर पुस्तक का असमिया संस्करण विमोचित

By भाषा | Updated: March 8, 2021 22:34 IST

Open in App

गुवाहाटी, आठ मार्च केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर एक पुस्तक के असमिया संस्करण का सोमवार को यहां विमोचन किया गया।

‘अमित शाह :ऐंड द मार्च ऑफ बीजेपी’ पुस्तक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के निदेशक अनिर्बन गांगुली ने लिखी है। इसका असमिया भाषा में अनुवाद असम के वित्त मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया है।

यह पुस्तक, अहमदाबाद में शाह के भाजपा के बूथ स्तर के एक साधारण कार्यकर्ता रहने से लेकर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने तक के उनके सफर को बयां करती है।

पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत में लाए गये परिवर्तन का भी उल्लेख किया गया है।

गांगुली ने पुस्तक के बारे में बताते हुए कहा कि उन पर पुस्तक लिखने के लिए उन्हें मनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और आखिरकार जब पुस्तक में भाजपा के सफर का भी उल्लेख करने की योजना प्रस्तुत की गई, तब जाकर उन्होंने इसके लिए सहमति दी।

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय पांडा ने पुस्तक के असमिया संस्करण का विमोचन किया।

पुस्तक विमोचन समारोह में लेखक एवं विद्वान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो