लाइव न्यूज़ :

असमी छात्रों ने शीर्ष न्यायालय से राज्य की 10वीं,12वीं की परीक्षाएं रद्द करने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: June 14, 2021 21:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून उच्चतम न्यायालय में एक नयी याचिका दायर कर 10वीं एवं 12 वीं कक्षाओं की परीक्षाएं कोविड-19 महामारी के चलते रद्द करने के लिए असम सरकार और राज्य परीक्षा बोर्डों को निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है।

याचिका के जरिए सीबीएसई और सीआईएससीई की 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने के मुद्दे पर लंबित एक जनहित याचिका में पक्षकारों के रूप में हस्तक्षेप कराने का अनुरोध किया गया है।

नयी याचिका असम राज्य बोर्ड के कुछ छात्रों ने दायर की है और उन्होंने महामारी की मौजूदा स्थिति के आधार पर समान राहत प्रदान करने का अनुरोध किया है।

न्यायमूर्ति ए के एम खानविलकर की अध्यक्षता वाली पीठ ने तीन जून को इस घटनाक्रम पर संतोष व्यक्त किया था कि केंद्र सरकार ने 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं।

असम के चार छात्रों ने अधिवक्ता अभिषेक चौधरी और मंजू जेटली के मार्फत शीर्ष न्यायलय में हस्तक्षेप याचिका दायर की है तथा कहा है कि राज्य सरकार अब कह रही है कि वह जुलाई और अगस्त में शारीरिक उपस्थिति के साथ ये परीक्षाएं आयोजित करा सकती है।

याचिका में कहा गया है कि हालांकि सरकार ने शुरूआत में कोविड-19 महामारी की स्थिति के चलते बोर्ड परीक्षाएं टाल दी थी।

गौरतलब है कि असम बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं को चार मई को अधिसूचना जारी कर स्थगित करते हुए कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को इसकी वजह बताया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos