लाइव न्यूज़ :

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल की संपत्ति पांच साल में 71 प्रतिशत से अधिक बढ़ी

By भाषा | Updated: March 10, 2021 16:49 IST

Open in App

गुवाहाटी, 10 मार्च असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल की चल-अचल संपत्ति 2016 के विधानसभा चुनाव के बाद से 71 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है।

हालांकि, सोनोवाल (59) ने कोई नयी अचल संपत्ति नहीं खरीदी है। लेकिन, उनकी बैंक में जमा राशि 2016 के 12,13,320 रुपये से तीन गुना से अधिक बढ़ कर 38,02,498 रुपये हो गयी है।

माजुली(सुरक्षित) सीट से 2021 के राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर सौंपे गये अपने हलफनामे में सोनोवाल 3.17 करोड़ रुपये की अपनी कुल संपत्ति की घोषणा की है। यह 2016 में 1.85 करोड़ रुपये थी और इसमें 1,32,26,475 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

सोनोवाल की चल संपत्ति बढ़ कर 2021 में 1.14 करोड़ रुपये हो गई है, जो 2016 में 70.44 लाख रुपये थी। वहीं, उन्होंने अचल संपत्ति पिछले चुनाव के हलफनामे में 1.15 करोड़ रुपये बताई थी, जो अब बढ़ कर 2.02 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।

उनके पास नकद राशि घट कर 39,030 रुपये रह गई है, जबकि 2016 में यह 94,597 रुपये थी। उन्होंने पिछले पांच साल में कोई आभूषण नहीं खरीदा है। दोनों ही चुनाव में उन्होंने अपने पास 30 ग्राम सोना होने की घोषणा की है। दोनों चुनाव में उन्होंने अपने पास कोई वाहन नहीं होने की घोषणा की है।

उन पर कुल 27,29,460 रुपये की देनदारी भी है।

उनके खिलाफ कोई लंबित मामला नहीं है। उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता एलएलबी और बैचलर ऑफ कम्युनीकेशंस ऐंड जर्नलिज्म बताई है।

सोनोवाल माजुली (एसटी) सीट से लगातार दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। वहां 27 मार्च को प्रथम चरण के तहत मतदान होगा। उन्होंने मंगलवार को नामांकन भरा था।

राज्य की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों (27 मार्च, एक अप्रैल, 6 अप्रैल) में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू