लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में मारे गए सुरक्षाकर्मियों के संबंध में पोस्ट को लेकर असम की लेखिका गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 7, 2021 22:40 IST

Open in App

गुवाहाटी, सात अप्रैल छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हमले में मारे गए सुरक्षा कर्मियों को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी कथित टिप्पणी के लिए असम की लेखिका शिखा शर्मा को राजद्रोह के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

शर्मा ने सुरक्षाकर्मियों पर हमले के दो दिन बाद पांच अप्रैल को फेसबुक पर पोस्ट में कथित तौर पर लिखा था कि ‘‘वेतनभोगी लोगों की ड्यूटी पर जान जाती है तो उन्हें शहीद नहीं कहा जा सकता। ऐसी स्थिति में बिजली का करंट लगने से बिजली विभाग के कर्मचारी की मौत होने पर उन्हें भी शहीद मानना चाहिए। ’’

उनके इस पोस्ट से विवाद छिड़ गया और फेसबुक पर कई सारे कमेंट आए।

भाजपा के दो कार्यकर्ताओं से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शर्मा के खिलाफ धारा 124 ए (राजद्रोह), 294 ए, 500 (मानहानि) और 506 (आपराधिक डराना-धमकाना) के साथ आईटी कानून की धारा 45 के तहत मामला दर्ज किया।

गुवाहाटी पुलिस आयुक्त मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया, ‘‘शर्मा को कल रात गिरफ्तार किया गया और आज उन्हें कामरूप (मेट्रो) जिला अदालत के समक्ष पेश किया गया। हमने पुलिस हिरासत का अनुरोध नहीं किया। शर्मा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट