लाइव न्यूज़ :

असम : भारत-बांग्लादेश सीमा के नजदीक एक गांव की महिलाओं को मिली स्व-सहायता समूह बनाने की प्रेरणा

By भाषा | Updated: July 24, 2021 20:51 IST

Open in App

सिलचर, 24 जुलाई असम के कछार जिले में बांग्लादेश की सीमा से सटे एक सुदूर गांव की महिलाओं को अपना पहला स्व-सहायता समूह (एसएचजी) बनाने की उस समय प्रेरणा मिली जब उनके जिले की उपायुक्त ने गांव का दौरा किया। इस समूह के जरिए अब यह महिलाएं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से भी जुड़ सकती हैं। एक आधिकारिक वक्तव्य में शनिवार को यह जानकारी दी गयी।

वक्तव्य के मुताबिक कछार उपायुक्त कीर्ति जल्ली ने 11 जून को कोविड-19 जांच और टीकाकरण संबंधी जागरुकता अभियान के लिए कटिगोरा विकास खंड के हरिनगर गांव पंचायत के अंतर्गत आने वाले बांग्लादेश की सीमा से सटे अल्पसंख्यक बहुल तुकरग्राम राजस्व गांव (पुरान बस्ती) का दौरा किया था।

गांव के दौरे के समय जल्ली ने देखा कि क्षेत्र की महिलाएं विकास कार्य करने की इच्छा रखती हैं, लेकिन वे इसके लिए उस हद तक संगठित नहीं हैं।

इसके बाद उपायुक्त ने महिलाओं को एक एसएचजी बनाने के लिए कहा, जिसमें उस क्षेत्र के वंचित तबकों की महिलाओं को शामिल किया जाए, ताकि उन्हें असम राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एएसआरएलएम) के तहत लाया जा सके और विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे 'कनकलता महिला सबलीकरण योजना' के माध्यम से समर्थन दिया जा सके।

इसके बाद इस क्षेत्र में पहले एसएचजी समूह का गठन किया गया, जिसका नाम 'पल्ली उन्नयन एसएचजी' रखा गया है।

इन महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में सक्षम बनाने पर खुशी व्यक्त करते हुए जल्ली ने कहा, “मैं आशावादी हूं कि एएसआरएलएम के तहत कौशल और हैंडहोल्डिंग उन्हें बकरी पालन, दूध की खेती, आदि जैसी गतिविधियों के माध्यम से आय पैदा करने वाले प्लेटफार्मों तक पहुंचने में सक्षम बनाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है