लाइव न्यूज़ :

असम ठंड के महीनों में चाय बागान के श्रमिकों को मनरेगा योजना के तहत रोजगार देगा

By भाषा | Updated: July 15, 2021 00:09 IST

Open in App

गुवाहाटी, 14 जुलाई असम मंत्रिमंडल ने बुधवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) योजना के तहत चाय बागान के श्रमिकों को सर्दी के मौसम में रोजगार देने का फैसला किया, जब उनके पास चाय बागानों में कम या कोई काम नहीं होता है।

सरकार के प्रवक्ता एवं जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका ने बताया कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में चाय बागान के श्रमिकों को ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत तालाब की खुदाई, सड़क निर्माण आदि में लगाने का निर्णय लिया गया है।

यह भी निर्णय लिया गया कि उच्चतम न्यायालय और मद्रास उच्च न्यायालय के निर्देशों के मद्देनजर गुवाहाटी में शराब की दुकानों को गुवाहाटी नगर निगम (जीएमसी) क्षेत्रों के भीतर ऑनलाइन ऑर्डर लेने और शराब आपूर्ति करने की अनुमति दी जाएगी। हजारिका ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण गुवाहाटी में यह एक महीने के लिए पायलट आधार पर किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां