लाइव न्यूज़ :

असम विस उपचुनाव : आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मुख्यमंत्री को कारण बताओ नोटिस

By भाषा | Updated: October 25, 2021 22:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर चुनाव आयोग ने असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा को राज्य में विधानसभा उपचुनाव प्रचार के दौरान सड़क एवं अन्य विकास परियोजनाओं का वादा करके आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए सोमवार को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया।

उन्हें मंगलवार की शाम पांच बजे तक नोटिस का जवाब देने को कहा गया है।

नोटिस में कहा गया है, ‘‘अगर उक्त समय सीमा के भीतर जवाब नहीं दिया जाता है तो आयोग आगे की कार्रवाई करेगा।’’

आयोग ने कहा कि उसे दो शिकायतें मिलीं कि सरमा ने असम के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक के तौर पर भवानीपुर, थावरा और मारियानी विधानसभा सीटों के लिए प्रचार के दौरान मेडिकल कॉलेज, पुल, सड़क, उच्च विद्यालय, स्टेडियम और खेल परिसर बनवाने की घोषणाएं कीं।

चुनाव आयोग ने कहा कि उन्होंने चाय बागान मजदूरों के स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहयोग देने की भी घोषणा की।

राज्य में 30 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे और मतगणना दो नवंबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र