लाइव न्यूज़ :

असम : शीर्ष डीएनएलए उग्रवादी सरकार के साथ शांति वार्ता के लिए आगे आए

By भाषा | Updated: September 24, 2021 16:30 IST

Open in App

गुवाहाटी, 24 सितंबर असम के पहाड़ी जिलों में सक्रिय प्रतिबंधित दीमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी (डीएनएलए) के शीर्ष उग्रवादी शुक्रवार को सरकार से बातचीत के लिए सामने आए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उग्रवादी समूह के स्वयंभू अध्यक्ष एडिका डिफुसा उर्फ खरमिंदाओ डिमासा, उनके डिप्टी जुडिचन हाफलोंगबर उर्फ अमेरिका डिमासा और ‘महासचिव’ प्रीथमजीत जिदोंगसा उर्फ गलाओ डिमासा एकतरफा युद्धविराम की घोषणा के करीब एक पखवाड़े बाद शांति वार्ता करने के लिए सामने आए। असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू, विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) जीपी सिंह और एडीजीपी (विशेष शाखा) हिरेन नाथ के साथ पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अन्य वरिष्ठ अधिकारी कार्बी आंगलोंग जिले के धनसिरी में उनसे मिले।

अधिकारी ने बताया कि वहां बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि तीनों उग्रवादियों को गुवाहाटी लाया गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि वह क्षेत्र में स्थायी समाधान और शांति को लेकर आशान्वित हैं।

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘जब हम विशेष प्रयास करते हैं तो शांति भ्रामक नहीं होती है। असम के पहाड़ी जिलों का सशस्त्र संगठन डिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी (डीएनएलए) आज जंगल से निकल कर बाहर आया। हम बातचीत में उनका स्वागत करते हैं और स्थायी समाधान और शांति की उम्मीद करते हैं।’’

डीएनएलए का गठन 2019 की शुरुआत में ‘‘संप्रभु और स्वतंत्र दिमासा राष्ट्र’’ की स्थापना के उद्देश्य से किया गया था। यह राज्य के कार्बी आंगलोंग और दीमा हसाओ जिलों में सक्रिय था। डीएनएलए ने सात सितंबर को मुख्यमंत्री द्वारा ‘‘सद्भावना के संकेत और शांति के आह्वान के सकारात्मक जवाब के रूप में’’ तीन महीने के लिए एकतरफा युद्धविराम की घोषणा की।

डीएनएलए के उग्रवादी 27 अगस्त को दीमा हसाओ जिले में कोयला ले जा रहे पांच ट्रक चालकों की हत्या में कथित रूप से शामिल थे। अगवा किए गए ट्रक चालकों के मालिकों ने संगठन की मांग के अनुरूप राशि का भुगतान नहीं किया था। मुख्यमंत्री सरमा ने 10 मई को पदभार संभालने के बाद सभी उग्रवादी समूहों से बातचीत के लिए आगे आने की अपील की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट