लाइव न्यूज़ :

आरजीआई को एनआरसी प्रक्रिया में एकत्र बायोमीट्रिक आंकड़ों के उपयोग की अनुमति देने का अनुरोध करेगा असम

By भाषा | Updated: December 21, 2021 20:21 IST

Open in App

गुवाहाटी, 21 दिसंबर असम सरकार ने मंगलवार को राज्य विधानसभा को बताया कि उसने केन्द्र सरकार को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के दौरान एकत्र की गई बायोमीट्रिक जानकारी के आधार पर ऐसे लोगों को वह आधार कार्ड जारी ना करे जिनके नाम एनआरसी की अंतिम सूची में शामिल नहीं थे।

राज्य सरकार ने कहा कि आगे वह इस मामले को भारत के महापंजीयक (आरजीआई) और केन्द्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) के समक्ष भी उठाएगा।

राज्य के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री रंजीत कुमार दास ने कहा, ‘‘एनआरसी अपडेट के मानक संचालन प्रक्रिया के तहत एकत्र आंकड़ों को लॉक (सुरक्षित) कर दिया गया है। हमें ज्ञात है कि इस कारण लोगों को अपना आधार कार्ड बनाने में दिक्कत आ रही है।’’

उन्होंने कहा कि असम सरकार ने पिछले साल नवंबर में आरजीआई को पत्र लिखकर बायोमीट्रिक जानकारी यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) के साथ साझा करने का अनुरोध किया है ताकि उन्हें आधार कार्ड जारी किए जा सकें।

मंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार के मई में कार्यभार संभालने के बाद आरजीआई को इस संबंध में और एक पत्र भेजा गया, जिसके जवाब की प्रतीक्षा है।

दास ने कहा, ‘‘हम फिर से आरजीआई और गृह मंत्रालय को पत्र लिखेंगे, क्योंकि हमें पता है कि इसके कारण लोगों को दिक्कतें आ रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos