लाइव न्यूज़ :

असम: तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, 23 अन्य घायल

By भाषा | Updated: January 23, 2021 12:43 IST

Open in App

तेजपुर/नागांव, 23 जनवरी असम में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि बिस्वनाथ जिले के बालिजान इलाके में शुक्रवार रात एक कार के अनियंत्रित होकर 30 फुट गहर खड्ड में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और अन्य दो घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि चारों ‘भारतीय स्टेट बैंक’ कर्मचारी कार में थे। मृतकों की पहचान विशाल राज और रामेश्वर ओरंग के तौर पर हुई है, ये दोनों बालिजान शाखा के कर्मचारी थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसडीआरफ के कर्मियों ने शनिवार सुबह वाहन और दो शव बरामद किए। वहीं स्थानीय कर्मियों ने दो लोगों को बाहर निकाला।

वहीं, नागांव जिले के तेलियागांव इलाके में करीब 40 यात्रियों को ले जा रही एक बस कोयले से लैस एक ट्रक से राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर शुक्रवार रात टकरा गए।

पुलिस ने बताया कि हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए और उनमें से सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस में तीर्थयात्री सवार थे, जो कामरूप जिले के शिवसागर से मिर्जा लौट रहे थे। हादसे से कई घंटे तक मार्ग पर भारी जाम लग गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नागांव के रंगूल में शनिवार को ट्रक के एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसके पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल