असम : गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी में डूबने से तीन लड़कों की मौत

By भाषा | Updated: September 26, 2021 19:07 IST2021-09-26T19:07:21+5:302021-09-26T19:07:21+5:30

Assam: Three boys die after drowning in Brahmaputra river in Guwahati | असम : गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी में डूबने से तीन लड़कों की मौत

असम : गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी में डूबने से तीन लड़कों की मौत

गुवाहाटी, 26 सितंबर असम की राजधानी गुवाहाटी में पांडू घाट के पास रविवार को ब्रह्मपुत्र नदी में डूबने से तीन लड़कों की मौत हो गयी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्यूशन से लौटने के दौरान लड़के नदी में तैरने के लिए गए और डूब गए। उनकी उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

तीन लड़कों के शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि चौथे लड़के की तलाश जारी है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘लड़कों ने नदी में उतरने से पहले घाट पर अपने मोबाइल फोन से तस्वीरें खींची और वीडियो शूट किए थे। उन्होंने घाट पर अपना सामान रखा था।’’

उन्होंने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Assam: Three boys die after drowning in Brahmaputra river in Guwahati

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे