लाइव न्यूज़ :

असम: अश्लील वीडियो देखने से मना करने पर तीन बच्चों ने की छह वर्षीय बच्ची की हत्या

By भाषा | Updated: October 22, 2021 13:27 IST

Open in App

नागांव (असम), 22 अक्टूबर असम के नागांव जिले में छह वर्षीय अपनी दोस्त की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में तीन बच्चों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से एक बच्चे की आयु आठ वर्ष और दो अन्य बच्चों की आयु 11 वर्ष है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बच्ची ने लड़कों के साथ मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखने से इनकार कर दिया था जिसके बाद उन्होंने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी के पिता को कथित तौर पर साक्ष्य छिपाने के कारण गिरफ्तार किया गया है।

नागांव पुलिस अधीक्षक आनंद मिश्रा ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम को हुई थी और कालियाबोर उपमंडल के निजोरी में स्थित पत्थर तोड़ने की एक मिल के शौचालय से बच्ची का शव बरामद किया गया।

मिश्रा ने बताया कि तीनों लड़कों ने बच्ची के परिजनों को बताया कि वह शौचालय में अचेत पड़ी है। परिवार वाले बच्ची को लेकर अस्पताल गए, जहां उसे मृत अवस्था में लाया गया घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शव पर चोट के निशान पाए गए हैं और पुलिस ने बच्ची की कथित तौर पर हत्या में शामिल होने के मामले में 11-11 साल के दो लड़कों और आठ वर्ष के एक लड़के को बुधवार को हिरासत में ले लिया ।

घटनास्थल का मुआयना कर चुके एसपी ने कहा, “तीनों लड़के बच्ची को पहले से जानते थे और उन्होंने उससे फोन पर अश्लील वीडियो देखने को कहा। बच्ची द्वारा वीडियो देखने से मना करने पर लड़कों ने उसे पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।”

मिश्रा ने कहा कि एक आरोपी के पिता को कथित तौर पर साक्ष्य छिपाने और पुलिस के साथ सहयोग नहीं करने के कारण गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया