लाइव न्यूज़ :

असम ने ग्रामीण संपत्ति सर्वेक्षण के लिए भारतीय सर्वेक्षण विभाग के साथ किया समझौता

By भाषा | Updated: June 22, 2021 12:27 IST

Open in App

गुवाहाटी, 22 जून असम सरकार ने राज्य में स्वामित्व योजना लागू करने के लिए भारतीय सर्वेक्षण विभाग के साथ एक समझौता ज्ञापन पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को एक एकीकृत संपत्ति सत्यापन समाधान प्रदान करना है।

असम के भूमि अभिलेख एवं सर्वेक्षण के निदेशक शांतनु पी गोटमारे और भारतीय सर्वेक्षण विभाग के असम एवं नगालैंड निदेशक के बीच एमओयू पर सोमवार को हस्ताक्षर किए गए। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय और असम सरकार का राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, पंचायत और ग्रामीण विकास के सहयोग से इस योजना को लागू करेंगे।

प्रौद्योगिकी भागीदार के रूप में भारतीय सर्वेक्षण ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्तियों का विस्तृत स्थानिक डेटाबेस तैयार करने के लिए जमीनी स्तर पर नियंत्रण केंद्र स्थापित करेगा और ड्रोन की मदद से ग्रामीण भूमि का सर्वेक्षण करेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति संबंधी विवादों और कानूनी मामलों में कमी आने की उम्मीद है।

स्वामित्व योजना 24 अप्रैल, 2020 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रयोगिक आधार पर शुरू की गई थी और यह इस साल 24 अप्रैल को पूरे भारत में शुरू की गई। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में बसे मकान मालिकों के 'अधिकारों का रिकॉर्ड' रखेगी, जिसकी मदद से वे बैंकों से ऋण और अन्य वित्तीय लाभ लेने के लिए अपनी संपत्ति को वित्तीय संपत्ति के रूप में उपयोग करने में सक्षम होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे