लाइव न्यूज़ :

असमः कोविड-19 के मद्देनजर ग्रीष्मवकाश के बाद भी विद्यालय बंद रहेंगे

By भाषा | Updated: June 15, 2021 15:22 IST

Open in App

गुवाहाटी, 15 जून असम सरकार ने कहा है कि कोविड-19 के मद्देनजर राज्य में ग्रीष्मावकाश के बाद भी विद्यालय बंद रहेंगे और ऐसे में प्रशासन को ऑनलाइन कक्षाओं के आयोजन को लेकर कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव बी कल्याण चक्रवर्ती ने जिला प्रशासनों के अधिकारियों को ऑनलाइन कक्षाओं के वास्ते इंतजाम करने का आदेश दिया है ताकि विद्यार्थियों की शिक्षण प्रक्रिया में निरंतरता बनी रहे। विद्यालयों में 14 जून को ग्रीष्मावकाश समाप्त हो गया।

चक्रवर्ती ने माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षा निदेशकों, सभी विद्यालय निरीक्षकों एवं विभाग के अन्य अधिकारियों तथा सरकारी एवं निजी विद्यालायों के प्रमुखों को अगले आदेश तक या इन संस्थानों के खुलने तक के लिए ऑनलाइन कक्षाओं के आयोजन के लिए कदम उठाने को कहा है। यह आदेश सोमवार को जारी किया गया और तत्काल प्रभावी हो गया है।

सरकार ने कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के चलते निर्धारित समय से पहले ही 15 मई से 14 जून तक के लिए गर्मियों की छुट्टी कर दी थी। आमतौर पर ग्रीष्मकावकाश एक से 31 जुलाई तक होता है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एक बुलेटिन के अनुसार असम में सोमवार को कोरोना वायरस के 3678 नए मामले सामने आए थे और 43 संक्रमितों की मौत हो गई थी। इसके अनुसार राज्य में कोरोना वायरस के नए मामलों के बाद जहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 463175 हो गई है, वहीं मृतक संख्या 3994 पर पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं