लाइव न्यूज़ :

असम: भागने के चक्कर में लुटेरा पुलिस की गोली से घायल, चार तस्कर फरार

By भाषा | Updated: September 19, 2021 23:09 IST

Open in App

गुवाहाटी, 19 सितंबर असम में पुलिस से बचकर भागने के चक्कर में गोलीबारी के दौरान एक संदिग्ध लुटेरा घायल हो गया जबकि एक अन्य घटना में पुलिस द्वारा गोली चलाने के बावजूद चार तस्कर एक कार में भाग निकलने में कामयाब हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों घटनाएं गुवाहाटी में अलग-अलग स्थान पर हुईं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक बयान में कहा कि पहली घटना में शनिवार को पुलिस एक संदिग्ध लुटेरे और उसके साथी को लेकर अजरा पुलिस थानांतर्गत उहाबोरी इलाके में चोरी की मोटरसाइकिल और अन्य चीजें बरामद करने गयी थी। इस दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी का हथियार छीन कर भागने की कोशिश की।

बयान में कहा गया, “आरोपी को भागने से रोकने के लिए उसके पैर पर एक गोली मारी गई। घायल आरोपी को अजरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के बाद गुवाहाटी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” एक अन्य मामले में रविवार सुबह हिजुबारी इलाके में एक कार से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की गई लेकिन मादक पदार्थों के चार तस्कर दूसरे वाहन में भागने में कामयाब रहे।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट किया, “गुवाहाटी पुलिस और कामरूप पुलिस के संयुक्त अभियान में हिजुबारी से आधा किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। अच्छा काम किया।”

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दो कारों में आ रहे चार तस्करों को रोका गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने एक कार छोड़ दी और दूसरी में भाग निकले। उन्होंने कहा कि पुलिस ने गोली चलाई लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग