लाइव न्यूज़ :

जोरहाट हादसा: एक महिला की मौत, 42 का सफल रेस्क्यू और 50 से ज्यादा गायब, पीएम ने सीएम से की बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2021 22:04 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि दुखद दुर्घटना में "दुखित" हैं। सरमा ने माजुली और जोरहाट प्रशासन को तेजी से बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसरमा ने माजुली और जोरहाट प्रशासन को तेजी से बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया।मंत्री को तुरंत दुर्घटना स्थल पर जाने की सलाह दी।

जोरहाटः असम के जोरहाट जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में निमती घाट के पास बुधवार को एक बड़ी निजी नौका सरकारी नाव से टकराने के बाद डूब गई, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। 

जोरहाट हादसा में एक महिला की मौत हुई है। 42 का सफल रेस्क्यू और 50 से ज्यादा गायब हैं। पीएम मोदी ने सीएम सरमा से बात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि टक्कर तब हुई जब निजी नाव 'मा कमला' निमती घाट से माजुली की ओर जा रही थी और सरकारी स्वामित्व वाली नौका 'त्रिपकाई' माजुली से आ रही थी। अंतर्देशीय जल परिवहन (आईडब्ल्यूटी) विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ''मा कमला नाव पलटकर डूब गई। फिलहाल हमारे पास ज्यादा जानकारी नहीं है।''

आईडब्ल्यूटी के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि नाव पर 120 से अधिक यात्री सवार थे, लेकिन उनमें से कई को विभाग के स्वामित्व वाली 'त्रिपकाई' नौका की मदद से बचा लिया गया। जोरहाट के उपायुक्त अशोक बर्मन ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि अब तक 41 लोगों को बचा लिया गया है और अभी तक कोई शव नहीं मिला है।

जोरहाट जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''हम अभी यह नहीं बता सकते कि कितने लोग मारे गए हैं।'' राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और एसडीआरएफ के कर्मियों ने खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है। नाव में कई चौपहिया और दोपहिया वाहन भी थे, जो नदी में गिर गए।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दुर्घटना पर चिंता व्यक्त की और माजुली व जोरहाट के जिला प्रशासन को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से बचाव अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने मंत्री बिमल बोरा को दुर्घटनास्थल पर जाने के लिए भी कहा। सरमा ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव समीर कुमार सिन्हा को चौबीसों घंटे घटनाक्रम की निगरानी करने को कहा। सीएमओ ने एक बयान में कहा, ''मुख्यमंत्री खुद कल स्थिति का जायजा लेने के लिए निमती घाट जाएंगे।''

टॅग्स :असमहेमंत विश्व शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos